प्रदेशबिहार

मेहमान बनकर आए अपराधी, गोली मारकर युवक की हत्या कर हुए फरार

घर में दो युवक झूठी पहचान बताते हुए घर में घुस गए और आराम से बैठकर घर    के  मालिक के बेटे, संतोष सिंह से बात करने लगे। संतोष की पत्नी घर आए लोगों की आवभगत के लिए चाय बनाने चली गई। इतने में दोनों अज्ञात युवकों ने संतोष के सिर में गोली मार दी और फरार हो गए।

गोली की आवाज सुन जबतक उसकी पत्नी चाय लेकर आती संतोष की मौत हो चुकी थी। पत्नी ये देखते ही बेहोश होकर गिर पड़ी। गोली की आवाज सुन पास-पड़ोस के लोग आए और तुरत उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुबह-सुबह इस तरह एक शिक्षक के पुत्र की हत्या किये जाने को लेकर इलाके में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

जानकारी के मुताबिक, भोजपुर जिले के बड़ी मठिया निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक श्याम नारायण सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह दो लोग झूठी पहचान बताते हुए मेरे घर में घुस आये। दोनों घर में आराम से बैठ कर बातें करने लगे।

बेटे संतोष कुमार सिंह की पत्नी मेहमान बने अपराधियों के लिए चाय बनाने के लिए चली गयी। इसी बीच, अपराधियों ने रिवाल्वर से संतोष के सिर में गोली मार दी। संतोष को गोली लगते ही वह गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना के कारणों के बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है

Related Articles

Back to top button