प्रदेशमध्य प्रदेश

MP में महिला की पांच साल की बेटी की सामने प्रेमी ने गले में कैंची गोदकर की महिला की हत्या

मध्य प्रदेश के इंदौर में गुरुवार रात को सुपर सिटी में उस वक़्त हडकंप मच गया, जब एक 25 वर्षीय एक महिला की उसके प्रेमी ने गले में कैंची गोदकर उसकी हत्या कर दी। हैरानी की बात यह रही की यह वारदात उस महिला की पांच साल की बेटी की सामने हुई। बताया जा रहा है कि, महिला आरोपी को एक साल से जानती थी और वह आरोपी के बुलाने पर उससे मिलने गयी थी। वहीं, आरोपी और घटना का कुछ हिस्सा सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ है, जिसके बाद देर रात पुलिस ने उसे जनता क्वार्टर से हिरासत में ले लिया।

एएसपी राजेश रघुवंशी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि, शहर के सुपर सिटी स्थित 301 ओ ब्लॉक के ज्ञानशिला में रहने वाली 25 वर्षीय प्रिया अपने दोस्त सौरभ के फोन पर बुलाने की बाद उससे मिलने गयी थी, तभी उसकी हत्या कर दी गई।

एएसपी ने बताया कि, महिला का पति प्राइवेट नौकरी करता है और वह खुद हाउसवाइफ थी। सौरभ के बुलाने के बाद प्रिया अपनी पांच साल की बेटी को अपने साथ लेकर आरोपी से मिलने पहुंची थी। वहां बेटी को साथ देख आरोपी ने कुछ कहा फिर पुरानी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद आरोपी ने उसका गला रेत दिया। फिर उसे गले सहित अन्य जगहों पर कैंची मारी। आरोपी के द्वारा हमले के बाद प्रिया जान बचाने के लिए पास की दुकान की ओर भागी। उसके गले से लगातार खून बह रहा था।

इसके बाद वह अचानक एक गजक की दुकान की सीढ़ियों पर आकर गिर गई। यह सब देखकर वहां मौजूद दुकानदार ने आवाज़ लगाई तभी कुछ लोग वहां आए, लेकिन किसी ने भी महिला की मदद नहीं की। तभी पीछे से महिला की बेटी भी आ गई और कहा कि सौरभ अंकल ने मम्मी को मारा है। इसके कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। तभी पीछे से आरोपी दौड़ता हुआ आया और अपने गाड़ी उठा कर निकल गया।

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से महिला का घर 200 मीटर दूरी पर ही था। घटना के वक्त महिला का पति घर पर ही था। महिला अपने पति व पूरे परिवार के साथ रहती थी। हत्या की सूचना के बाद तुरंत पुलिस ने घेराबंदी की आरोपी को जनता क्वार्टर से पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दिमाग खराब कर रही थी। दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे। शाम को उसे मिलने बुलाया तो वह बहस करने लगी और अपनी बेटी को भी ले आई थी। मैं सुबह से गुस्से में था। जेब में कैंची लेकर आया था। फिर अचानक से मैंने उसके गले में कैंची घोंप दी।

Related Articles

Back to top button