उत्तराखंडप्रदेश

अल्मोड़ा में बड़े भाई के परिवार पर छोटे भाई ने फेंका तेजाब, आठ लोग घायल

मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर भैंसियाछाना ब्लाक के गांव दसौं में एक ही परिवार के सगे भाइयो में पारिवारिक कलह इस हद तक बढ़ गया कि छोटे भाई ने बड़े भाई व उसके परिजनों पर तेजाब से हमला कर दिया, यही नहीं बाद में खुद पर भी तेजाब उड़ेल लिया। सभी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। घायलों में दो की हालत नाजुक होने पर उन्हें हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल को रेफर कर दिया गया है। तेजाब डालने वाले को भी अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

बीते रोज शाम लगभग 6 बजे गांव दसौं निवासी रघुनाथ सिंह का अपने बड़े भाई शेर सिंह से किसी बात पर झगड़ा हुआ। इसी दौरान अचानक रघुनाथ सिंह (55) ने तेजाब से भरी रखी प्लास्टिक की कैन भाई पर उड़ेलने लगा। बीच-बचाव में आई शेर सिंह की पत्नी मोहिनी देवी (61) पर भी रघुनाथ ने तेजाब से हमला किया। इसी बीच परिवार के ही दूसरे सदस्य उसे रोकने की कोशिश करने लगे तो रघुनाथ सभी पर तेजाब डालता चला गया। उसने जया देवी उम्र 33 वर्ष पत्नी दीवान सिंह, नीमा देवी उम्र 21 वर्ष पत्नी गोपाल सिंह, किरन चम्याल उम्र (15 वर्ष) पुत्री दीवान सिंह, हरीश चम्याल उम्र 8 वर्ष पुत्र दीवान सिंह, चांदनी चम्याल उम्र 5 वर्ष पुत्री दीवान सिंह को भी नहीं बख्शा।

इनमें गंभीर रूप से घायल जया देवी व नीमा देवी को हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी नीरज भाकुनी ने जिला अस्पताल में घायलों से पूछताछ की।

Related Articles

Back to top button