LIVE TVMain Slideदेशस्वास्थ्य

पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 105 नये मामले आये

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना श्री नवनीत सहगल ने लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि प्रदेश में संक्रमण कम होने से कन्टेनमेंट जोन 871 रह गये है, जिनमें केवल 1,931 कोरोना पाॅजिटिव लोग है।

प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,09,870 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 3,15,05,760 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 105 नये मामले आये हैं।

प्रदेश में कुल 2,082 कोरोना के एक्टिव मामले हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 98 तथा अब तक 5,92,901 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,85,723 क्षेत्रों में 5,12,010 टीम दिवस के माध्यम से 3,14,85,532 घरों के 15,28,81,687 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।

श्री सहगल ने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देशन में प्रदेश सरकार के कोविड संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण की कार्ययोजना कारगर सिद्ध हो रही है।

प्रदेश में सर्विलांस, कांट्रैक्ट टेªसिंग व एग्रेसिव टारगेटिड टेस्टिंग से कोविड नियंत्रण में सफलता मिल रही है। उन्होंने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री जी ने निर्देश पर प्रदेश में कोविड-19 के केस कम होने पर भी कोविड-19 के टेस्ट कम नहीं किये जा रहे हैं।

प्रदेश में सर्विलांस का नया प्रयोग कर प्रत्येक परिवार तक पहंुच कर उनका हालचाल लेते हुए कोविड संक्रमण की जानकारी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की 24 करोड़ की जनसंख्या में से 18.44 करोड़ व्यक्तियों से सम्पर्क कर कोविड संक्रमण की जानकारी ली गयी अथवा कोविड-19 के लक्षण मिलने पर उनका कोविड-19 टेस्ट कराया गया है।

श्री सहगल ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों तथा फ्रंट लाइन कर्मियों को कोविड वैक्सीनेशन लगाने के बाद अब अगले चरण में 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों को वैक्सीन लगाने का कार्य किया जा रहा है।

इसके अलावा 45 से 60 वर्ष के लोगों को भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार को-माॅबिडिटी वाले लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। वैक्सीनेशन पंजीकरण के लिए कोविन पोर्टल खोला गया है। कल मा0 मुख्यमंत्री जी ने 60 वर्ष से अधिक आयु के उम्र के लोगों के वैक्सीनेशन के कार्य को देखा था।

श्री सहगल ने बताया कि संक्रमण कम होने से आर्थिक एवं औद्योगिक गतिविधियां तेजी से सामान्य हो रही हैं।

प्रदेश में पुरानी इकाइयों को कार्यशील पूंजी की समस्या को दूर करने के लिए बैंकों से समन्वय करके आत्मनिर्भर पैकेज में 4.38 लाख इकाइयों को 11,945 करोड़ रूपये के ऋण बैंकों से समन्वय स्थापित कर स्वीेकृत करते हुए वितरित किये गये हैं।

बैंकों से समन्वय करके प्रदेश में अभी तक 8.67 लाख नई एमएसएमई इकाइयों को 30,840 करोड़ रूपये बैंकों द्वारा ऋण वितरित किये गये हैं। इस प्रकार 13.05 लाख एमएसएमई इकाइयों को  42,785 करोड़ रूपये बैंकों द्वारा ऋण वितरित किये गये हैं।

इन एमएसएमई इकाइयों के माध्यम से लगभग 30 लाख से अधिक लोगांे को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये गये हैं। युवाओं के लिए प्रदेश में मिशन रोजगार चलाया जा रहा है। प्रदेश सरकार युवाओं को सरकारी नौकरी, रोजगार, स्वरोजगार, कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम चला रही है।

उन्होंने बताया कि सभी आयोगों, विभागों, निगमों, परिषदों की पारदर्शी ढंग से रिक्तियांे को भरने के लिए प्रक्रिया की जा रही है।

श्री सहगल ने बताया कि उद्योगो, औद्योगिक इकाइयों निवेश से कृषि में जो उन्नति हुयी है तथा जो उत्पादन बढ़ा है। सरकार द्वारा जो निवेशोन्नात्मक नीति लायी गयी है

उसके फलस्वरूप उत्तर प्रदेश अब देश की दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश देश की अर्थव्यवस्था में पांचवे स्थान पर था।

श्री सहगल ने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों के लिए कृतसंकल्प है और किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उनकी फसल को खरीदे जाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। जिसके क्रम में प्रदेश सरकार द्वारा 01 अक्टूबर, 2020 से 28 फरवरी, 2021

तक धान खरीद कर इस वर्ष 66.83 लाख मी0 टन का रिकार्ड धान खरीद की गयी, जोकि अब तक की प्रदेश में सर्वाधिक धान खरीद है। प्रदेश सरकार द्वारा 01 अप्रैल, 2021 से सम्पूर्ण प्रदेश में गेहूॅ की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य 1975 रूपये प्रति कुन्तल पर की जायेगी।

पंजीकरण 01 मार्च, 2021 से प्रारम्भ हो गया है। किसान अपना पंजीकरण खाद्य एवं रसद विभाग, उत्तर प्रदेश की वेबसाइट fcs.up.gov.in पर साइबर कैफे, जनसुविधा केन्द्र या स्वयं कर सकते है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद किये जाने हेतु 6000 क्रय केन्द्र स्थापित किये जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button