LIVE TVMain Slideट्रेंडिगदेश

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य बने ओपी श्रीवास्तव, कायस्थ समाज में खुशी की लहर

चन्दन है इस देश की माटी और इस माटी का तिलक हमने लगाया है’। यहां का हर सपूत जिस तपोग्राम से तप कर निकला है वो केवल देश, धरा, माटी और भारत माता का वंदन कर के ही अपने पथ पर अग्रसर हुआ है।

जी हां ऐसी ही एक शख्सियत हैं वरिष्ठ समाजसेवी और अखिल भारतीय कार्यस्थ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओपी श्रीवास्तव।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओपी श्रीवास्तव को भाजपा के प्रदेश नेतृत्व में बहुत ही महत्वपूर्ण पद देकर मुख्य धारा में लाया गया है। उनको गुरुवार को जारी की गई भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में सदस्य बनाया गया है।

ओपी श्रीवास्तव समाजसेवा और राजनीतिज्ञ जगत में अपनी बहुत ही अहम भूमिका रखते हैं। आपने राजधानी में कई बड़े धार्मिक आयोजन करके एक बड़े वर्ग को श्रद्धा, शांति व सदभाव का संदेश दिया है। आपने कई मजबूर और गरीब लोगों की मदद कर समाजसेवा में भी अपनी अहम भूमिका निभाई है।

भाजपा अवध प्रांत की कार्यसमिति में भी महत्वपूर्ण पदों में रखकर संगठन को आगे बढ़ाने के लिये वरिष्ठ नेताओं के कंधे से कंधा मिलाकर चलते हुए कई विशिष्ठ आयोजनों को सफल बनाया है।

उनको भाजपा प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाए जाने पर कायस्थ महासभा के पदाधिकारियों ने उनको बधाई दी है। प्रदेश अध्यक्ष पूर्वी हृदय नारायण श्रीवास्तव, राजनैतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शेखर कुमार, प्रमोद निगम, डॉ. बीएस लाल, राजेश श्रीवास्तव, मुनीन्द्र श्रीवास्तव ने उनको बधाई दी है।

ओपी श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी उनको सौंपी है उसको वो पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। प्रदेश नेतृत्व के निर्णयों और कार्यों को पूरी दक्षता से करेंगे।

ओपी श्रीवास्तव ने इस मौके पर मोदी और योगी सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि राज्यों में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश की बागडोर जबसे योगी आदित्य नाथ के हाथ में आई है तबसे कांग्रेस- सपा -बसपा की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि राजनीति का ‘र’ भी नहीं समझ पा रहे हैं।

हर तरह का गठबंधन बना कर देख लिया किन्तु योगी का बाल भी बांका नहीं कर पाये। उल्टे राम मन्दिर का निर्माण शुरू हो गया। उन्होंने कहा कि जात-पात जैसी नीतियों का गला ऐसा घुटा कि अब कोई पूछनहार ही नही बचा।

ओपी श्रीवास्तव ने यह भी कहा कि दरअसल राज्य और केन्द्र का सामान्जस्य होना एक बहुत बड़ी सफलता है। ओपी श्रीवास्तव ने कहा कि विशेषकर योगी के ऊपर चलाये तीरों का योगी ने पूरी क्षमता के साथ निडर होकर जबाब दिया यह भी राष्ट्रवाद का एक खूबसूरत नज़ारा है।

Related Articles

Back to top button