Main Slideउत्तराखंडप्रदेश

बकरी चराने गई किशोरी से दुष्कर्म, वहशी ने किया ऐसा हाल कि सदमे से कई दिन जंगल में पड़ी रही

उत्तराखंड में कपकोट थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जिसकी दास्तां सुन आपका खून खौल जाएगा।

बकरी चराने जंगल गई किशोरी से परिचित किशोर ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद सदमे में किशोरी दो दिन तक जंगल में ही रही।

छात्रा की बरामदगी के बाद घटना का खुलासा हुआ। केस दर्ज करने के साथ ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

खोजबीन के दौरान परिजनों को किशोरी जंगल में बदहवास मिली

11वीं में पढ़ने वाली 16 वर्षीय छात्रा 18 जून को रोज की तरह बकरी चराने जंगल गई थी। इस बीच 12वीं कक्षा के 17 वर्षीय छात्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

इस घटना से डरी-सहमी किशोरी दो दिन तक घर नहीं आई। बृहस्पतिवार को खोजबीन के दौरान परिजनों को किशोरी जंगल में बदहवास मिली। घर लौटने पर किशोरी ने परिजनों को आपबीती सुनाई।

इसके बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने किशोरी का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। प्रभारी थानाध्यक्ष गोपालराम ने बताया कि दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button