अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने मनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती

प्रयागराज। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उ. प्र. द्वारा आज इंडियन नेशनल आर्मी के जनक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती, महासभा कार्यालय पर नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाई गई।
इस अवसर पर भारतीय एकता युवा मोर्चा संस्थापक एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा राष्ट्रीय सचिव दीपक लाल श्रीवास्तव ने कहा कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर सें कायस्थ समाज के युवाओं को संदेश दिया गया कि समाज के युवा राष्ट्र का आधार है और सभी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे प्रखर व्यक्तियों को अपना आदर्श मानते हुए राष्ट्र प्रेम, विद्या धन, स्वालंबन आदि गुणो को अपने व्यक्तित्व का सार बनाना चाहिए। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री आनंद प्रकाश, राष्ट्रीय सचिव दीपक लाल, प्रदेश अध्यक्ष मयंक श्रीवास्तव, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तव और तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


