Main Slideउत्तर प्रदेशखबर 50देशप्रदेशबड़ी खबर

प्राथमिक विद्यालय चफरी में मनाया गया वार्षिकोत्सव

प्रयागराज। पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय चफरी मे विद्यालय का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। विद्यालय के बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा समाज को एक नई सीख देने का प्रयास किया एवं बेसिक शिक्षा के उन्नयन के लिए दो नाटक भी प्रस्तुत किया।

 वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार रहे। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कुसुम आनंद के मार्गदर्शन एवं विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका प्रियंका करवरिया और विनीत सिंह के नेतृत्व में समस्त कार्यक्रम सम्पन्न हुए। विद्यालय के शिक्षक विनीत सिंह के द्वारा समस्त अभिभावकों एवं अतिथियों का स्वागत किया गया।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय के समस्त शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई दी। कार्यक्रम संचालन के दौरान शिक्षिका प्रियंका करवरिया के बच्चों के प्रति लगाव को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने उनकी प्रशंसा की एवं विकासखंड के उपस्थित अन्य शिक्षकों को भी इसी प्रकार कार्य करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम मे सूरज प्रकाश, दीपक कुमार, साधना शुक्ल, अध्यक्ष राधेकृष्ण, मंत्री बालेन्द्र पाण्डेय, पूर्व एआरपी जय सिंह, अजमल अमीन, रामलाल, जानकी प्रसाद, अरविंद, दुर्गेश, धीरेंद्र, दीपक, एआरपी अनिल कुमार, आनंद प्रताप सिंह, प्रधान सैय्यद अहमद, एसएमसी अध्यक्ष सतीश कुमार, संतोष कुमार और समस्त अभिभावक ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button