Main Slideउत्तर प्रदेशखबर 50देशप्रदेशबड़ी खबर

ब्रह्माकुमारीज के तत्वावधान में मनाया गया शिव जयंती का पर्व 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्रह्माकुमारीज की क्षेत्रीय संचालिका राजयोगिनी मनोरमा दीदी रही। सिविल लाइन सेंटर इंचार्ज सुधा दीदी ने अतिथियों को आत्मा स्मृति का तिलक देकर गुलदस्ता भेंट किया। 

मनोरमा दीदी ने  दीप प्रज्वलन के बाद शिव ध्वज फहराया। इस दौरान भाई बहनों ने शिव संदेश गुब्बारे में बांधकर आसमान में उड़ाया। सभी भाई बहनों ने प्रतिज्ञा करते हुए कहा कि हम संकल्प करते हैं कि शुभकामना और शुभभावना द्वारा स्वयं और सर्व को संतुष्ट करेंगे। भोलानाथ शिव बाबा को राजी कर चिंता और व्यर्थ चिंतन से मुक्त रहेंगे तथा हर समस्या का समाधान कर समाधान मूर्त बनेंगे।

ब्रह्माकुमारी श्रद्धा दीदी ने कहा शिव का जन्मदिन नहीं अवतरण होता है इसलिए शिव मंदिर में शिव बाबा को ऊपर से उतारा जाता है बाकी देवी देवताओं को गेट से प्रवेश कराया जाता है क्योंकि उनका जन्म होता है। 

सिविल लाइन सेंटर के अलावा कीडगंज, नैनी, झलवा, मुट्ठीगंज अल्लापुर, मालवीय नगर में शिवरात्रि का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में सुषमा दीदी, शैलजा दीदी, शालिनी दीदी, श्वेता बहन पूजा बहन, सुमन बहन, कंचन बहन और भारी संख्या में भाई बहनें मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button