Main Slideउत्तर प्रदेशखबर 50देशप्रदेशबड़ी खबर

 एआई का जिम्मेदार उपयोग जरूरी  

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय,  के संकाय भवन में साइबर क्लब के तत्वावधान में सेफर इंटरनेट डे 2026 के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम स्मार्ट टेक, सुरक्षित निर्णय कृ एआई का सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग रही। कार्यक्रम में आधुनिक डिजिटल युग में बढ़ते ऑनलाइन जोखिमों तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के सुरक्षित एवं जिम्मेदार प्रयोग पर विशेष चर्चा की गई।  वैलनेस सेंटर के समन्वयक प्रो. अजय प्रताप सिंह ने कहा कि बौद्धिक क्षमताओं के विकास के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता का असंतुलित उपयोग खतरनाक हो सकता है। उन्होंने कहा कि जहाँ एक ओर इंटरनेट ने जीवन के अनेक आयामों को सहज और सुविधाजनक बनाया है, वहीं एआई ने कई नई चुनौतियों और समस्याओं को भी जन्म दिया है।  मुख्य वक्ता इंजीनियरिंग संस्थान के डॉ. द्विवेंदु मिश्र ने सेफर इंटरनेट डे की थीम पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि इंटरनेट पर लगभग 90 प्रतिशत सुरक्षा हमारी “गुड प्रैक्टिसेज” पर निर्भर करती है, इसलिए सभी को सतर्क रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब हम इंटरनेट का उपयोग करते हैं तो हम बहुत-सा डेटा साइबर स्पेस में छोड़ते हैं, ऐसे में सुरक्षा के उपायों से परिचित होना आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि आम व्यक्ति का डिजिटल व्यवहार निरंतर साइबर स्पेस में विश्लेषित किया जा रहा है और उसी आधार पर उसे लक्षित किया जाता है।  विभिन्न संकायों के विद्यार्थी उपस्थित रहे.।
फोटो 05जेएनपी।

Related Articles

Back to top button