Main Slideखबर 50देशप्रदेशबड़ी खबर

रेलवे क्रॉसिंग पर अल्टो कर बनी आग का गोला

लालगंज,रायबरेली।मंगलवार दोपहर लालगंज रायबरेली  के रेलवे फाटक के अंदर पटरी पर पर एक चलती अल्टो कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। हालांकि कोई हादसा होने से बच गया क्योंकि कार चालक 

ग्राम ओरहार थाना दही जिला उन्नाव निवासी

दीपक पुत्र सुरेंद्र सिंह  कार का गेट खोलकर भाग निकाला जिसके चलते किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। दीपक सिंह ने बताया कि सीएनजी  कार होने के चलते

अचानक कार के इंजन  से अचानक ‘चट’ की आवाज आई और तुरंत आग लग गई। इसके बाद उसने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। बीच रेलवे पटरी पर कार में लगी आग देखकर भगदड़ मच गई क्योंकि ट्रेन तुरंत ही निकली थी,काफी वाहनों का जमावड़ा था। पास ही मौजूद यादव मिष्ठान भंडार के कर्मचारियों विजय यादव, रामशंकर, नन्हकऊ, अभिषेक, दीपक आदि ने अपने फायर किट सिलेंडर लेकर के जलती कार पर झोंक दिया जिससे आग बढ़ नहीं सकी।

 सूचना पाकर तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।  रेलवे के

गेटमैन राजबहादुर ने बताया कि फाटक खुलने के बाद कार से चट की आवाज आई और आग लग गई। स्थानीय लोगों ने फायर किट से आग बुझाने का प्रयास किया और पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचित किया।

वही  फायर ब्रिगेड प्रभारी उप निरीक्षक मुकेश गिरी ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया ।प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि कार में आग लगने की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में सहायता की है। वही कार चालक दीपक सिंह का कहना था कि वह तकिया मेला आया था। उसके बाद बाल्हेश्वर मंदिर दर्शन करने जा रहा था। हादसे में वह बाल बाल बच गयाहै।

Related Articles

Back to top button