LIVE TVउत्तर प्रदेशखबर 50देशप्रदेशबड़ी खबर

लखनऊ में सपा को बड़ा राजनीतिक बल, कई दलों के दिग्गज नेता शामिल

लखनऊ(आरएनएस )। समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय में आज बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला। पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में आस्था जताते हुए बसपा, कांग्रेस, अपना दल (एस) और भाजपा छोड़कर बड़ी संख्या में प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।सदस्यता लेने वालों में पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व मंत्री अनीस अहमद खां उर्फ फूल बाबू, पूर्व विधायक दीना नाथ कुशवाहा, राजकुमार पाल, डॉ. दानिश खान, पूर्व एमएलसी हुस्ना सिद्दीकी, पूनम पाल तथा इटावा की पहली ड्रोन पायलट रंजना पाल समेत कई प्रमुख नाम शामिल रहे।

इनके साथ बड़ी संख्या में समर्थकों ने भी सपा का दामन थामा।इस मौके पर नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने दावा किया कि 15,718 लोग विभिन्न दलों को छोड़कर सपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि सभी नए कार्यकर्ता अनुशासन के साथ पार्टी को मजबूत करेंगे और 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ेंगे।अखिलेश यादव ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि नए साथियों के आने से पार्टी और मजबूत होगी तथा सामाजिक न्याय की लड़ाई को नई ऊर्जा मिलेगी।

Related Articles

Back to top button