LIVE TVखबर 50प्रदेशबड़ी खबर

कार्यशाला में छात्रों ने फोटोग्राफी एवं सिनेमैटोग्राफी के गुर सीखे

बाराबंकी। श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय के मीडिया अध्ययन संस्थान द्वारा “पिक्सल्स टू परसेप्शन-मास्टरिंग फोटोग्राफी एंड सिनेमैटोग्राफी इन द डिजिटल रिवोल्यूशन” विषय पर एक प्रभावशाली एवं ज्ञानवर्धक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल युग में फोटोग्राफी एवं सिनेमैटोग्राफी के आधुनिक तकनीकी एवं रचनात्मक पहलुओं से परिचित कराना था। कार्यशाला के मुख्य वक्ता श्री अमित सक्सेना रहे, जो कॉर्पाेरेट फोटोग्राफी क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। पिछले तीन वर्षों से वे कैनन साथ जुड़े हुए हैं और इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने अपने सत्र में हाइब्रिड शूटिंग तकनीकों (फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी के संयोजन) पर विस्तार से चर्चा की तथा विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता, रचनात्मक दृष्टिकोण एवं एडवांस एडिटिंग तकनीकों के महत्व से अवगत कराया। अमित सक्सेना अब तक 500 से अधिक कार्यशालाओं का संचालन विभिन्न जिलों एवं विषयों पर कर चुके हैं, जिससे विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव और उद्योग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त हुईं। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रो. डॉ. रज़ाउर रहमान ने अतिथि का स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम के सह-संयोजक संदीप सिंह ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा अंत में विश्वविद्यालय की ओर से धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस कार्यशाला में मीडियास्टडीज, क्रिएटिव राइटिंग के साथ ही एग्रीकल्चरल जर्नलिज्म के विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह कार्यशाला विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुई, जिसने उन्हें सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया और मीडिया क्षेत्र में उनके कौशल को सशक्त बनाया।

Related Articles

Back to top button