LIVE TVउत्तर प्रदेशबड़ी खबर

कोतवाली मनकापुर से महज 200 मीटर दूरी पर फल-फूल रहा गांजा/चिप्पड़ का व्यापार

गोण्डा। एक तरफ उप आबकारी आयुक्त द्वारा अवैध गांजा/चिप्पड़ विक्री पर नकेल कसने का भरपूर प्रयास किया जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ भयमुक्त गांजा माफियाओं द्वारा थाना कोतवाली मनकापुर से महज 200 मीटर की दूरी पर खुलेआम गांजा का व्यापार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार रेलवे क्रॉसिंग से थोड़ी दूरी पर लाइसेंसी भांग की दुकान स्थित है। जिसके आड़ में जूस वाली दुकान के निकट एक कमरा किराए पर लेकर उसमें एक युवक द्वारा एक लकड़ी की मेज के रैक में गांजा/चिप्पड़ रखकर खुलेआम विक्री किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गांजा  माफियाओं का सरगना ऊंचे पहुंच व राजनैतिक पहुंच वाला होने के साथ साथ दोनों हाथों से सुविधा शुल्क वितरण किया जाता है। जिस लगाव व दबाव की वजह से कोई भी उस पर हाथ डालने की हिमाकत नही करता। इस सस्ते नशे का के दलदल में क्षेत्रीय युवा फंसते जा रहे हैं। इस सम्बंध में सर्किल-2 के आबकारी निरीक्षक अभय कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है किसी नही हालत में गांजा विक्रेता बख्शा नही जाएगा।

Related Articles

Back to top button