जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न, कुपोषण मुक्त अयोध्या के लक्ष्य को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश*

बैठक में जनपद के संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं की स्थापना, पोषण ट्रैकर की प्रगति, ई-कवच पोर्टल पर बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण, गंभीर एवं मध्यम कुपोषित (SAM/MAM) बच्चों की पहचान, उपचार एवं नियमित अनुश्रवण, पुष्टाहार वितरण तथा पोषण संबंधी अन्य कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी आंगनबाड़ी केंद्र नियमित रूप से संचालित हों तथा बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को शासन द्वारा निर्धारित सभी सुविधाएं समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि पोषण ट्रैकर एवं ई-कवच पर शत-प्रतिशत डेटा अद्यतन किया जाए तथा किसी भी पात्र लाभार्थी का पंजीकरण लंबित न रहे।
पुष्टाहार वितरण की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों को समय से गुणवत्तापूर्ण पुष्टाहार उपलब्ध कराया जाए तथा वितरण व्यवस्था में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखी जाए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए।आंगनवाड़ी केंद्रों को स्मार्ट फोन वितरण समय से कराने के निर्देश दिए गए। केंद्रों में बच्चों को शैक्षणिक गतिविधियों में प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।
बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी तथा स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
———-



