LIVE TVMain Slideउत्तर प्रदेशट्रेंडिगदिल्ली एनसीआरदेशप्रदेशबड़ी खबरविदेश

बहनों को घर पहुंचाने के लिए रोडवेज ने कसी कमर, गुरुग्राम से लखनऊ चलेगी बस

रक्षाबंधन पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ के लिए गुरुग्राम डिपो से लखनऊ के लिए सीधी बस सेवा शुरू हुई है। यह बस सुबह 5:30 बजे गुरुग्राम से चलकर शाम 5:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। इस सफर का किराया 810 रुपये निर्धारित है।रक्षाबंधन के त्योहार पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए गुरुग्राम डिपो से लखनऊ के लिए बस सेवा उपलब्ध रहेगी। यह बस सुबह 5:30 बजे गुरुग्राम बस डिपो से रवाना होकर शाम करीब 5:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। लखनऊ तक पहुंचने में करीब 12 घंटे का समय लगेगा। यात्रियों को इस सफर के लिए 810 रुपये किराया देना होगा।

गुरुग्राम से लखनऊ जाने वाली यह बस पलवल, मथुरा और आगरा होते हुए आगे कानपुर, उन्नाव और लखनऊ की ओर जाएगी। रक्षाबंधन के दौरान उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों के लिए यह सेवा काफी सुविधाजनक रहेगी। खासकर उन यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा, जिन्हें त्योहार पर गुरुग्राम और आसपास के क्षेत्रों से लखनऊ व मार्ग में पड़ने वाले शहरों तक जाना है।

Related Articles

Back to top button