LIVE TVMain Slideउत्तर प्रदेशखबर 50जीवनशैलीट्रेंडिगदिल्ली एनसीआरदेशप्रदेशबड़ी खबरविदेशविधानसभा चुनाव

 टिकट का स्क्रीनशॉट दिखाया तो नहीं चलेगा काम, रेलवे ने जारी किया नया नियम; जानें क्या करना होगा

रेलवे ने बिना सही टिकट या गलत टिकट के साथ यात्रा करने पर न्यूनतम जुर्माना 19 जून 2026 से 250 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया है।अगर आप मोबाइल से अनारक्षित टिकट लेकर ट्रेन में सफर करते हैं तो यह खबर आपके काम की है। भारतीय रेलवे ने साफ किया है कि टिकट का सिर्फ स्क्रीनशॉट दिखाने से काम नहीं चलेगा। खासकर दूसरे मोबाइल पर भेजा गया टिकट मान्य नहीं होगा। नियम की जानकारी नहीं होने पर टिकट चेकिंग के दौरान परेशानी के साथ जुर्माना भी लग सकता है।

पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल के अनुसार, रेल वन ऐप से बुक किया गया टिकट उसी मोबाइल फोन पर मान्य होगा, जिस पर ऐप रजिस्टर्ड है और जिससे टिकट बुक किया गया है। अगर किसी दूसरे व्यक्ति के मोबाइल से टिकट बुक कर उसका स्क्रीनशॉट व्हाट्सएप या किसी दूसरे माध्यम से भेजा गया है, तो वह मान्य नहीं होगा। यात्री को जांच के समय वही मोबाइल दिखाना होगा, जिससे टिकट बुक किया गया है। टिकट जांच के समय मोबाइल चालू होना चाहिए और उसमें पर्याप्त बैटरी भी होनी चाहिए, ताकि डिजिटल टिकट दिखाया जा सके।

Related Articles

Back to top button