Main Slideउत्तर प्रदेशदेशप्रदेशबड़ी खबर

राजनाथ सिंह बोले डिफेंस एक्सपो 2020 देश के लिए एक ऐतिहासिक घटना होगी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि यूपी दुनिया में रक्षा निवेश का सबसे आकर्षक हब बनेगा यूपी में पहली बार होने वाला डिफेंस एक्सपो- 2020 इसका जरिया बनेगा वही लखनऊ में होने वाले इस एक्सपो का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच फरवरी को करेंगे। राजनाथ सिंह ने यह बात रविवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि भारत हथियारों का आयातक ही नहीं निर्यातक बनने जा रहा है। राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री के साथ इस आयोजन की तैयारियों की समीक्षा भी की.

वही डिफेंस एक्सपो 2020 में लखनऊ में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जोर देकर कहा कि यह सिर्फ एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय आयोजन नहीं है बल्कि देश के लिए एक ऐतिहासिक घटना है साथ ही राजनाथ सिंह ने बताया कि 5 से 9 फरवरी तक लखनऊ में इस एक्सपो में आखिरी दिन जनता के लिए नि:शुल्क प्रवेश रहेगा राजनाथ ने कहा कि अब तक 10 एक्सपो हो चुके हैं। लखनऊ का एक्सपो अब तक सबसे बड़ा होगा।

यह लखनऊ में 200 एकड़ से अधिक जमीन पर हो रहा है। जबकि जबकि चेन्नई में 80 एकड़ पर हुआ था। अब तक 925 कम्पनियों ने अब तक पंजीकरण कराया है। संयुक्त रक्षा सचिव चंद्राकर भारती ने बताया कि देश की  755 कंपनियां इसमें हिस्सा ले रही हैं अब तक  135 देशों को न्योता भेजा गया  है। 70 देशों की कम्पनियों ने सहमति दी है। विदेश में भारत के राजदूतों और इंटरनेशनल रोड शो के जरिये भी प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button