मनोरंजनवीडियो

अस्पताल के बाहर दिखी एक्ट्रेस करीना कपूर खान, फैंस की बढ़ी चिंता

मुंबई। कोरोना महामारी के बीच फिल्म जगत से कई मनहूस खबरें सामने आ चुकी हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) एक बार फिर अस्पताल के बाहर स्पॉट की गई हैं। दरअसल, करीना कपूर को मुंबई के नानावटी अस्पताल के बाहर देखा गया। जबकि उनके पिता रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) की कोरोना से हालत बिगड़ने के बाद उन्हें अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बेबो को यूं अस्पताल के बाहर देख फैंस की चिंता बढ़ गई है।

दरअसल, करीना कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो मुंबई के नानावटी अस्पताल के बाहर नजर आ रही हैं। इस वीडियो को मशहूर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। हालांकि, करीना अस्पताल क्यों गई थीं? इसका खुलासा अबतक नहीं हो पाया है। लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद फैंस के मन में तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। लोगों का सोचना है कि क्या करीना बीमार हैं? या उनके घर के किसी सदस्य की हालत खराब है?

करीना कपूर खान अपने दूसरे बेटे को जन्म देने के बाद हाल ही में काम पर लौटती देखी गई थीं। एक्ट्रेस को लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग दोबारा शुरू करते देखा गया था। लेकिन, कोरोना के बढ़ते केसेस को देखते हुए एक बार फिर एक्ट्रेस ने छुट्टी ले ली है, और अपना समय घर पर बीता रही हैं।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वो आखिरी बार फिल्म ‘गुड न्यूज’ (Good News) में अक्षय कुमार के अपोजिट देखी गई थीं। एक्ट्रेस जल्द ही बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाली हैं। ये हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ की हिंदी रीमेक है।

Related Articles

Back to top button