LIVE TVजीवनशैलीबड़ी खबरमनोरंजन

अक्षय कुमार की सामुक के लिए अभिनेत्री की तलाश खत्म, रुक्मिणी मैत्र पर लगेगा दांव।

अक्षय कुमार की साइंस-फिक्शन एक्शन थ्रिलर सामुक का ऐलान कुछ दिन पहले हुआ था। विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित यह भारत की पहली एलियल थ्रिलर होगी, जिसकी शूटिंग इस वक्त ब्रिटेन में चल रही है। इसकी पुष्टि खुद अक्षय ने की थी। ताजा अपडेट है कि सामुक के लिए अभिनेत्री की तलाश खत्म हो चुकी है। फिल्म में अक्षय के अपोजिट महिला किरदार निभाने के लिए बंगाली सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री रुक्मिणी मैत्र से बातचीत चल रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक, बंगाली फिल्मों से सफलता का स्वाद चखने के बाद, रुक्मिणी का बॉलीवुड में यह पहला कदम साबित होगा।
परियोजना से जुड़े सूत्र ने कहा, कनिष्क वर्मा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में एक अहम भूमिका के लिए मैत्र से बातचीत चल रही है। रुक्मिणी की भूमिका दिलचस्प है जो कुमार के साथ अच्छी तरह मेल खाएगी। फिल्म निर्माता एक ऐसी अभिनेत्री चाहते थे जिसमें दमदार अभिनय और प्रभावशाली स्क्रीन प्रेजेंस हो।
आशीन ए शाह द्वारा सह-निर्मित, सामुक का निर्माण बड़े पैमाने पर किया जा रहा है, जो 2027 में अखिल भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होने का लक्ष्य रखती है।
यह फिल्म अक्षय और विपुल के पुनर्मिलन का प्रतीक होगी, जो आखिरी बार हॉलिडे: ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी (2014) के लिए साथ जुड़े थे।
फिल्म में हॉलीवुड का तड़का लगाने के लिए अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकित क्रिएचर इफेक्ट्स डिजाइनर एलेक गिलिस को शामिल किया गया है।

Related Articles

Back to top button