उत्तर प्रदेशदेशबड़ी खबर
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर की अगुवाई में राजाजीपुरम में प्रभात फेरी निकाली गई

प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ इलाके के हनुमान मंदिर में दर्शन भी किए। मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर की अगुवाई में राजाजीपुरम में प्रभात फेरी निकाली गई। रामधुन गाते हुए सभी ने गांधीजी द्वारा दिए गए सत्य और अहिंसा के संदेश लोगों को पहुंचाए।
प्रदेश कांग्रेस के मीडिया कोऑर्डिनेटर राजीव बख्शी ने बताया कि गांधी की 150वीं जयंती को कांग्रेस अंहिसा दिवस के रूप में मनाएगी।
इसके तहत 25 सितंबर से दो अक्तूबर तक रोजाना कांग्रेसी रामधुन गाते हुए प्रभात फेरी निकालेंगे।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता आम लोगों से दो अक्तूबर को प्रत्येक जिला मुख्यालय पर स्थित बापू की प्रतिमा पर पहुंचने का अनुरोध करेंगे।
प्रत्येक कांग्रेसी यह संकल्प लेगा कि गांधीजी की सत्य एवं अहिंसा की विचारधारा की हत्या नहीं होने देंगे।