LIVE TVMain Slideदेश

मुख्यमंत्री ने ग्राम नगला परमसुख, जनपद एटा में तेज बारिश से मकान का लिंटल गिरने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने ग्राम नगला परमसुख, जनपद एटा में तेज बारिश से मकान का लिंटल गिरने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस आपदा से घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री जी ने जिलाधिकारी को मृतकों के परिजनों को अनुमन्य राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री जी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Related Articles

Back to top button