देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर वैश्विक स्तर पर भारत का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर वैश्विक स्तर पर भारत का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। पर्यावरण के क्षेत्र में पीएम मोदी को संयुक्त राष्ट्र संघ से प्रतिष्ठित पुरस्कार ‘चैंपियंस ऑफ अर्थ ‘ से सम्मानित किया गया है। हालांकि प्रधानमंत्री बनने के बाद से अब वह कई वैश्विक सम्मान से नवाजे जा चुके हैं। 2014 में भारत का प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने दुनिया में भारत के नाम को आगे बढ़ाया है। उनके नेतृत्व में भारत को दुनिया में नई पहचान मिली है। पीएम मोदी द्वारा उठाए गए राष्ट्र हित के कदमों ने देश में ही नहीं, पूरी दुनिया में उनको एक लोकप्रिय और ताक़तवर नेता के रूप में पहचान दिलाई है।

चैंपियंस ऑफ अर्थ अवार्ड (2018)

संयुक्त राष्ट्र संघ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पर्यावरण के क्षेत्र में प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया है। पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को ‘चैंपियंस ऑफ अर्थ’ के पुरस्कार के लिए चुना गया है। संयुक्त राष्ट्र के पर्यावरण विभाग ने घोषणा की है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को नीति नेतृत्व के वर्ग में अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन के क्षेत्र में उनके प्रयासों को देखते हुए दिया गया है। यह सम्मान उन्हें पॉलिसी लीडरशिप कैटेगरी में दिया गया है।

यह सम्मान पर्यावरण के कार्यों में सहयोग के नए क्षेत्रों को बढावा देने के प्रयासों को मान्यता देता है। इनमें पीएम मोदी के 2022 तक प्लास्टिक के सभी एकल प्रयोग खत्म करने की अभूतपूर्व प्रतिबद्धता शामिल है

Related Articles

Back to top button