LIVE TVMain Slideउत्तर प्रदेशदेश

उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने श्रद्धा एवं भक्ति के साथ किया भगवान जगन्नाथ जी का पूजन अर्चन

रथयात्रा के पावन अवसर पर अवध नगरी लखनऊ के काली मंदिर के पास भगवान जगन्नाथ    बडे भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा के पूजन से वातावरण भक्तिरस से ओतप्रोत हो गया। श्रद्धा और भक्ति से भरे वातावरण में  लोग भगवान का जयकारा भी लगा रहे थे। वैदिक मंत्रो के बीच  उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने भी पूरी श्रद्धा एवं भक्ति के साथ भगवान जगन्नाथ जी का पूजन अर्चन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के अवसर पर आयोजन हो रहा है। यह भक्तों पर भगवान का ही कृपा प्रसाद है।  उन्होंने स्व० लालजी टंडन को याद करते हुए कहा कि उनकी प्रेरणा से ही यह कार्यक्रम आयोजित होता था तथा आज भी वह परम्परा कायम रही है। यह यात्रा पूरे शहर के लिए ऐतिहासिक यात्रा के रूप में रही है। भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का पुराना इतिहास रहा है। भगवान की आज  उड़ीसा में प्रतीकात्मक यात्रा निकाली जा रही है। उसी प्रकार से पूरी श्रद्धा के साथ यहां पर भी प्रतीकात्मक  रूप में  भोग का आयोजन किया गया है।  सरकार ने प्रदेशभर में धार्मिक पर्यटन  को प्रोत्साहन के लिए  प्राचीन इमारतों  ,मठो , मंदिरों व सूफी सन्तों के स्थलों का विकास कराया है।
      उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के संक्रमण काल में राजधानी के इस क्षेत्र में व्यापक रूप से सेनेटाइजेशन हुआ है। मेडिकल किट व दवाओं का वितरण भी हुआ है। कुछ लोगों ने सेवा भाव से श्मशान घाट में भी कार्य किया है। यहां की एक सांस्कृतिक विरासत है। यह तमाम देवियों के प्रसिद्ध मंदिर है। भगवान राम के अनुज लक्ष्मण जी जब इस लखनऊ पधारे थे उस समय में अलीगंज के हनुमान मंदिर के साथ ही चौक के तमाम मंदिरों का भी ऐतिहासिक उल्लेख आता है।
उपमुख्यमंत्री ने रथ यात्रा प्रारंभ करने के पहले पूजन कराया, दीप प्रज्ज्वलित किया। महाआरती के पश्चात सांकेतिक रथयात्रा का शुभारंभ किया।
  इस मौके पर अनुराग मिश्र ने उपमुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भी भेट किया तथा अनुराग दीक्षित, संजू झिगरंग सुरेश रस्तोगी, आंनद मिश्र, सुनील धानुक ने स्वागत किया। आचार्य राजेश शुक्ल ने पूजन कार्य कराया।
 उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा इसके साथ ही ऐशबाग में परंपरागत रूप से निकलने वाली ऐतिहासिक यात्रा के पूजन अर्चन में सम्मिलित हुए जहां पर भगवान बागेश्वर महादेव तथा भगवान श्री जगन्नाथ की कुटिया का पूजन अर्चन किया। इस अवसर पर गणेश प्रकाश वर्मा, विजय श्रीवास्तव, गुलशन जवाहर, संदीप शर्मा ने उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया तथा साकेत शर्मा ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। यहां पर पुजारी रमेश तिवारी जी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button