मध्य प्रदेश

पुलिस के मुताबिक अशोक महाराष्ट्र में हुलिया बनाकर ट्रांसपोर्ट का धंधा कर रहा है।

हाईवे के सीरियल किलर आदेश खांबरा के गिरफ्त में आने के बाद 1990 के दौर में हाईवे के आतंक अशोक खांबरा की दास्तान फिर सामने आने लगी है। अशोक पर सिलसिलेवार 70 हत्याएं कर ट्रक लूटने का आरोप था। 1999-2000 में वह बिलासपुर जेल में बंद था। पुलिस उसे ट्रेन से पेशी पर ले जा रही थी,तभी उसके गुर्गों ने पुलिस कर्मियों को जहरीला पदार्थ मिली फ्रूटी पिलाकर बेसुध कर दिया था।पुलिस के मुताबिक अशोक महाराष्ट्र में हुलिया बनाकर ट्रांसपोर्ट का धंधा कर रहा है।नैनीताल के जंगल में मिली लाश आज भी रहस्य

इसका फायदा उठाकर अशोक फरार हो गया था। हालांकि बाद में नैनीताल के जंगल में मिली लाश को परिजनों ने अशोक का शव होने का दावा किया था। मृत्यु सर्टिफिकेट लगाने के बाद अशोक के खिलाफ विभिन्ना अदालतों में विचाराधीन मामले बंद कर दिए गए थे। लेकिन अशोक गैंग का पर्दाफाश करने वाली टीम के मुताबिक अशोक की मौत की कहानी संदिग्ध है। वह आज भी रूप बदलकर अपराध की दुनिया में सक्रिय है।

70 हत्या की बात कबूली थी

मंडीदीप में परिवार के साथ रहने वाला अशोक कुलावला उर्फ खांबरा को रायसेन पुलिस ने ड्रायवर की हत्या कर ट्रक लूट के एक मामले में गिरफ्तार किया था। पूछताछ का सिलसिला शुरु होने पर उसने तब अविभाजित मप्र के विभिन्न जिलों में हाईवे पर 70 हत्या की वारदात करना कबूल किया था। हालांकि उस वक्त भी पुलिस लूटे गए ट्रक और माल बरामद करने में कामयाब नहीं हो सकी थी।

हत्या के एक मामले में अशोक बिलासपुर जेल में बंद था और पेशी पर ले जाते समय ट्रेन से फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने इनाम भी घोषित किया था। अशोक मूलतः नैनीताल का रहने वाला था। पुलिस उसे ढूंढ रही थी, तभी परिवार के लोगों ने नैनीताल के जंगल में मिले शव को कद-काठी के हिसाब से अशोक के रूप में पहचाना था। साथ ही अशोक की हत्या के आरोप में कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था, जो बाद में साक्ष्य के अभाव में बरी हो गए थे।

भेष बदलकर महाराष्ट्र में कर रहा ट्रांसपोर्ट का धंधा

मंडीदीप थाने में पदस्थ रहे और वर्तमान में सीएसपी गोविंदपुरा नरेंद्र राठौर ने बताया कि मामले की पड़ताल के दौरान उस समय कुछ ऐसे साक्ष्य मिले थे, जिनसे पता चला कि अशोक ने भेष बदलकर महाराष्ट्र में ट्रांसपोर्ट का कारोबार शुरू कर दिया है। सूत्र बताते हैं कि सरदार का भेष रखने के कुछ दिनों बाद अशोक ने प्लास्टिक सर्जरी के जरिए चेहरा बदल लिया है।

वर्तमान में वह उत्तरप्रदेश से अपनी गैंग ऑपरेट कर रहा था। बताया जाता है कि आदेश खांबरा गैंग की धरपकड़ के दौरान भी पुलिस को अशोक के अपराध की दुनिया में सक्रिय रहने के सुराग मिले हैं।

एएसपी दिनेश कौशल ने बताया कि हाईवे लूट से जुड़े हर एंगल पर पुलिस काम कर रही है। यदि अशोक के बारे में क्लू मिलता है,तो पकड़े गए लोगों को फिर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

Related Articles

Back to top button