LIVE TVMain Slideदेशधर्म/अध्यात्म

यहाँ देखे अक्टूबर माह में पड़ने वाले व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट

अक्टूबर माह की शुरुआत होने वाली है. हिंदू धर्म के अनुसार ये महीना पावन होता है. अक्टूबर का महीना आध्यात्मिक रूप से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इस महीने में कई महत्वपूर्ण पर्व और त्‍योहार मनाए जाते हैं.

अक्टूबर माह हिंदी कैलेंडर का आश्विन मास होता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन मास का प्रारंभ 21 सितंबर 2021 से शुरू हुआ है जो कि 20 अक्टूबर 2021 को समाप्त होगा.

हिंदू पंचांग के मुताबिक अक्टूबर 2021 में आश्विन माह में मनाए जाने वाले कुछ प्रमुख व्रत और त्योहार जैसे इन्दिरा एकादशी, महालया, सर्वपितृ अमावस्या, नवरात्रि, दशहरा और करवाचौथ पड़ेंगे.

आइए जानते हैं इस महीने किस दिन कौन सा त्योहार पड़ेगा. हर दिन एक जैसा नहीं होता. कभी कोई दिन आपके लिए किसी शुभ समाचार की सौगात लेकर आता है तो कोई दिन कई अनपेक्षित चुनौतियां भी खड़ी कर देता है. आइए जानते हैं इस माह के त्योहारों के बारे में.

02 अक्टूबर- इन्दिरा एकादशी, महालक्ष्मी व्रत
04 अक्टूबर- मासिक शिवरात्रि
06 अक्टूबर- प्रदोष व्रत, शनि त्रियोदशी, महालया, सर्वपितृ अमावस्या
07 अक्टूबर- महाराजा अग्रसेन जयंती, नवरात्रि शुरुआत (घट स्थापना)
09 अक्टूबर- विनायक चतुर्थी
12 अक्टूबर- महा सप्तमी
13 अक्टूबर- दुर्गा अष्टमी
14 अक्टूबर- महा नवमी
15 अक्टूबर- दशहरा, विजय दशमी
16 अक्टूबर- पापांकुशा एकादशी
17 अक्टूबर- प्रदोष व्रत,
19 अक्टूबर- ईद-उल-मिलाद
20 अक्टूबर- महर्षि वाल्मीकि जयंती, आश्विन पूर्णिमा
24 अक्टूबर- करवा चौथ, संकष्टी चतुर्थी

Related Articles

Back to top button