LIVE TVMain Slideउत्तर प्रदेशदेश

लखनऊ में 15 दिवसीय “भारत महोत्सव 2021” का आयोजन कांशीराम स्मृति उपवन,आशियाना में किया गया

लखनऊ में 15 दिवसीय “भारत महोत्सव 2021” का आयोजन कांशीराम स्मृति उपवन,आशियाना में किया गया है.भारत महोत्सव- 2021 की थीम आत्म निर्भर भारत की ओर बढ़ते कदम है.

अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि भारत महोत्सव में भारत के 28 राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तराखण्ड, पंजाब, ओडिशा, मध्य प्रदेश, गुजरात, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमांचल प्रदेश, हरियाणा, गोवा, छत्तीसगढ़,

आंध्रप्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, तमिलनाडु समेत 8 केन्द्र शासित प्रदेशों अण्डमान- निकोबार, दादर नगर हवेली, दमन और दीव, लक्ष्यद्वीप, चंडीगढ़, दिल्ली और पौंडिचेरी की कला संस्कृति, पर्यटन,

हस्त शिल्प, देशी उत्पाद, वस्त्र, फर्नीचर, मसाले, हैण्डलूम-हैण्डी क्राफ्ट सहित अन्य चीजों के स्टाल आकर्षण का केन्द्र है. महोत्सव में ढेर सारे इलेक्ट्रिक झूले भी लगाए गए है जिससे लोग इसका लुफ्त उठा रहें हैं.

भारत महोत्सव में खास
• कोलकाता से आये माजिद ने लेदर हैंडबैग का स्टाल लगाया है और हैंडबैग पर हाथ से डिज़ाइन बनाई गयी है जो देखने में बेहद सुन्दर है. हैंडबैग कि तरह दिखने वाले गुल्लक जो बच्चों को लुभा रहे है.
• सुपर हनी इस हनी को बैंक के रेटायर्ड ऑफिसर आर्गेनिक तरीके से फार्मिंग करके बनाते है. यह एक आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.
• गुजरात के स्टाल पर लड़की से बनाये गए आकर्षक खिलोने है जिनको हाथों से बनाया गया है.

भारत महोत्सव प्रदेश सरकार द्वारा कोविड-19 के नियमों के तहत आयोजित किया गया है. संस्था के फेसबुक पर देश विदेश के लोगों को अवध महोत्सव से जोड़ा जायेगा. इसके अलावा भारत महोत्सव से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए भारत महोत्सव के फेसबुक लिंक का प्रयोग सजीव प्रसारण के लिए किया जायेगा.

Related Articles

Back to top button