मध्य प्रदेश

जब पालकी यात्रा एक धार्मिक स्थल के समीप से निकल रही थी उसी दौरान पथराव की घटना हुई.

साईं पालकी यात्रा के दौरान शहर में पथराव से सनसनी फैल गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि जब पालकी यात्रा एक धार्मिक स्थल के समीप से निकल रही थी उसी दौरान पथराव की घटना हुई।

बताया जाता है कि ढोल बजाने पर विवाद बढ़ा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। फि‍लहाल स्थिति तनावपूर्ण बताई गई है। तीन घायलों में नासिक से आए बैंड की एक महिला सदस्य भी शामिल है।

घटना के बाद महू थाने पर भारी भीड़ जमा हो गई। इसके बाद पुलिस को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देनी पड़ी। आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज हो सकता है। पथराव के दौरान पुलिस द्वारा हवाई फायरिंग किए जाने की भी जानकारी मिली है लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।

Related Articles

Back to top button