LIVE TVMain Slideजीवनशैलीदेशस्वास्थ्य

विटामिन- डी की कमी को दूर करने में सक्षम हैं ये पेय पदार्थ, डाइट में करें शामिल

शरीर को स्वस्थ रखने में पोषक तत्वों की संतुलित मात्रा अहम भूमिका निभाती है। इन्हीं पोषक तत्वों में से एक है विटामिन- डी, जिसकी कमी से शरीर कई बीमारियों से घिर सकता है। आमतौर पर विटामिन- डी की कमी को दूर करने के लिए धूप में रहने या फिर सप्लीमेंट्ल लेने को कहा जाता है, लेकिन आप चाहें तो कुछ पेय पदार्थों से भी इसकी कमी दूर कर सकते हैं। आइए कुछ ऐसे पेय पदार्थों के बारे में जानते हैं।
संतरे का जूस
संतरे के जूस में विटामिन- सी के साथ-साथ विटामिन- डी शामिल होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में मदद कर सकता है। वहीं, इसके सेवन हृदय से जुड़े जोखिम कम होते हैं। इसलिए नियमित रूप से एक गिलास संतरे के जूस का सेवन जरूर करें। हालांकि, ध्यान रखें कि संतरे का जूस आर्टिफिशियल फ्लेवर या फिर आर्टिफिशियल कलर युक्त नहीं होना चाहिए। बेहतर होगा कि आप मार्केट की बजाय घर में बना संतरे का जूस पिएं।
सोया मिल्क
सोयाबीन से बनने वाला यह दूध भी विटामिन- डी से समृद्ध होता है। इसका सेवन करने से कई शारीरिक और मानसिक समस्याओं के इलाज में मदद मिल सकती है। सोया मिल्क का सेवन आप नियमित तौर पर एक गिलास तक कर सकते हैं। खासकर वजन घटाने का प्रयास कर रहे लोगों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए, लेकिन इसका सेवन करने से पहले एक बारी अपने डॉक्टर से सलाह परामर्श जरूर कर लें।
गाय का दूध
गाय का दूध कई पोषक तत्वों का बेहतरीन स्त्रोत है और इसमें विटामिन- डी भी शामिल होता है। इस दूध का नियमित तौर पर सेवन करने से आप अपने वजन को कम करने से लेकर मधुमेह समेत कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखने तक कई स्वास्थ्य लाभ पा सकते हैं, लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें। ध्यान रखें कि रोजाना एक से दो कप ही गाय के दूध का सेवन करना ही स्वास्थ्य को फायदा पहुंचा सकता है।
पुदीना छाछ
पुदीना छाछ का सेवन भी विटामिन- डी की कमी को दूर करने में मदद कर सकता हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक मिक्सर जार में दही (आवश्यकतानुसार), थोड़ी पुदीने की पत्तियां, एक चुटकी भुना जीरा, एक चुटकी काला नमक और सफेद नमक (स्वादानुसार) डालकर मिक्सर को चलाएं। अब तैयार पुदीना छाछ को एक गिलास में डालकर पीएं। इसके सेवन से आप अपने शरीर में विटामिन- डी के स्तर को बेहतर बना सकते हैं।
क्या आप जानते हैं?
अगर आप इन पेय पदार्थों का अधिक सेवन करते हैं तो ये विटामिन-डी की कमी को पूरा करने की बजाय कई तरह की समस्याओं का कारण बन सकते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि आप सीमित मात्रा में ही इनका सेवन करें।

Related Articles

Back to top button