दिल्ली एनसीआर

त्योहार में घर जाने की टेंशन खत्म, चलेंगी 13 जोड़ी विशेष ट्रेनें, लगेंगे सिर्फ जनरल कोच

दिवाली व छठ में घर जाने के लिए ट्रेन में सीट बुक कराने से वंचित रहे गए लोगों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर रेलवे ने 13 जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। खास बात यह कि इन सभी विशेष ट्रेनों में सिर्फ जनरल कोच लगाए जाएंगे। इसमें सफर करने के लिए आरक्षण कराने की कोई जरूरत नहीं है। सभी अनारक्षित विशेष बिहार के लिए चलेंगी।

– आनंद विहार से कटिहार के बीच तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा हुई है। आनंद विहार टर्मिनल कटिहार (04052/04051) विशेष ट्रेन:- 2, 6 व 10 नवंबर को आनंद विहार से दिन में 11.45 बजे चलेगी। वापसी में 3, 7 व 11 नवंबर को कटिहार से शाम आठ बजे रवाना होगी।

-आनंद विहार टर्मिनल-कटिहार (04054/04053) विशेष ट्रेन:- आनंद विहार से 5 व 9 नवंबर को पूर्वाह्न 11.45 बजे चलेगी। वापसी में 6 व 10 नवंबर को शाम आठ बजे चलेगी। -नई दिल्ली-कटिहार (04056/04055) विशेष ट्रेन:- 3 व 8 नवंबर को पूर्वाह्न 11.45 बजे रवाना होगी। वापसी में कटिहार से 4 व 9 नवंबर शाम 8 बजे चलेगी।

– पुरानी दिल्ली-दरभंगा (04066/04065) विशेष ट्रेन:- पुरानी दिल्ली से 3, 4, 8 व 11 नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे रवाना होगी। वापसी में दरभंगा से 4, 5, 9 व 12 नवंबर को रात 11 बजे रवाना होगी।

– आनंद विहार टर्मिनल-दरभंगा (04068/04067) विशेष ट्रेन:- 12 नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे रवाना होगी। वापसी में दरभंगा से 13 नवंबर को रात 11 बजे चलेगी।

– सरहिंद-सहरसा (04912/04911) विशेष ट्रेन:- 2 नवंबर को सरहिंद से शाम 05.05 बजे चलेगी। वापसी में 4 नवंबर को सहरसा से सुबह 8.30 बजे रवाना होगी और पुरानी दिल्ली में ही समाप्त हो जाएगी।

-पुरानी दिल्ली-सहरसा (04084/04083)विशेष ट्रेन:-4, 8,10 व 11 नवंबर को पुरानी दिल्ली से रात 10.40 बजे रवाना होगी। वापसी में सहरसा से 5,9,11 व 12 सुबह 8.30 बजे चलेगी।

– नई दिल्ली-पटना (04078/04077) विशेष ट्रेन:- नई दिल्ली से 4, 8 व 11 नवंबर को अपराह्न 2.55 बजे चलेगी। वापसी में 5, 9 व 12 नवंबर को पटना से शाम 6 बजे रवाना होगी।

-आनंद विहार टर्मिनल-पटना (04094/04093) विशेष ट्रेन:- 11 नवंबर को आनंद विहार से पूर्वाह्न 11.15 बजे रवाना होगी। वापसी में पटना से 12 नवंबर को शाम 4.45 बजे चलेगी।

– नई दिल्ली-मुजफ्फरपुर (04072/04071) विशेष ट्रेन:- 5, 8, 9 व 11 नवंबर को नई दिल्ली से दोपहर डेढ़ बजे रवाना होगी। वापसी में मुजफ्फरपुर से 6, 9,10 व 12 नवंबर को दोपहर ढाई बजे चलेगी।

– आनंद विहार टर्मिनल-बरौनी (04086/04085):-आनंद विहार से 5 नवंबर को शाम 7.25 बजे रवाना होगी। वापसी में बरौनी से 6 नवंबर को रात 9.35 बजे चलेगी।

– आनंद विहार टर्मिनल-छपरा (04088/04087):- आनंद विहार से 8 नवंबर को शाम 7.25 बजे रवाना होगी। वापसी में छपरा से नौ नवंबर को रात 11.15 बजे चलेगी।

– आनंद विहार टर्मिनल-भागलपुर (04090/04089):- 9 नवंबर को आनंद विहार से दोपहर 12.50 बजे चलेगी। वापसी में भागलपुर से 10 नवंबर को पूर्वाह्न 11.30 बजे रवाना होगी।

Related Articles

Back to top button