LIVE TVMain Slideदेशमनोरंजनमहाराष्ट्र

भारत की ओर से ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट हुईं जय भीम और मरक्कर

साउथ के सुपरस्टार सूर्या की फिल्म जय भीम जब से रिलीज हुई है, यह नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। पिछले साल दर्शकों के बीच आई यह फिल्म लगातार सुर्खियों में है। फिल्म कई कीर्तिमान स्थापित कर चुकी है और अब जो खबर आ रही है, उससे सुपरस्टार के फैंस फूले नहीं समाएंगे। दरअसल, जय भीम ऑस्कर की रेस में शामिल हो गई है। अभिनेता मोहनलाल की मलयालम फिल्म मरक्कर ने भी बाजी मार ली है।
दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह ऑस्कर में साउथ की फिल्में पहुंच गई हैं। दुनियाभर से आईं फिल्मों में से 276 फिल्मों को आस्कर के लिए चुना गया है, जिसमें दो भारतीय फिल्में हैं। इनमें सूर्या की जय भीम और मोहनलाल की मरक्कर: लॉयन ऑफ द अरेबियन सी शामिल है। ये दोनों फिल्में 2021 की सबसे सफल और बेहतरीन फिल्मों में से हैं। 94वें एकेडमी पुरस्कारों के लिए नामांकन की घोषणा 8 फरवरी को होगी। ऑस्कर 27 मार्च को होंगे।
ऑस्कर अवार्ड का असली नाम अकेडमी पुरस्कार है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार अमेरिकी अकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस (्ररूक्क्रस्) द्वारा फिल्म उद्योग में निर्देशकों, कलाकारों और लेखकों सहित पेशेवरों के बढिय़ा काम को पहचान देने के लिए प्रदान किया जाता है।
बीते दिनों जय भीम ने ऑस्कर के यूट्यूब चैनल में अपनी जगह बनाई थी। इस फिल्म को ऑस्कर के यूट्यूब चैनल पर दिखाया गया। इस उपलब्धि के साथ ही जय भीम पहली ऐसी तमिल फिल्म बन गई, जिसे यह मौका मिला। इससे पहले यह फिल्म गोल्डन ग्लोब्स 2022 में बेस्ट नॉन इंग्लिश फिल्म कैटेगरी में ऑफिशियल एंट्री हासिल कर चुकी है।
जय भीम में सूर्या ने वकील चंद्रू का किरदार निभाया है, जबकि उनके साथ प्रकाश राज, राव रमेश, राजिशा विजयन और लिजो मोल जोस भी हैं। फिल्म का निर्देशन टीजे ज्ञानवेल ने किया है और इसकी कहानी भी उन्होंने ही लिखी है। फिल्म मद्रास हाईकोर्ट के जज रहे जस्टिस चंद्रा के उस चर्चित मामले पर आधारित है, जो उन्होंने अपनी वकालत के दिनों में लड़ा। हालांकि, असल में यह मामला कुरवा जनजाति के लोगों के उत्पीडऩ का था।
मलयालम एक्शन एडवेंचर फिल्म मरक्कर ने पिछले साल 67वें राष्ट्रीय पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म सहित तीन राष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं। प्रियदर्शन ने इस फिल्म की कहानी लिखी है और इसके निर्देशक भी वो ही हैं। यह फिल्म जमोरिन के प्रसिद्ध नौसैनिक प्रमुख कुंजलि मरक्कर 4 पर आधारित है। इस दिलेर नौसैनिक की भूमिका मोहनलाल ने निभाई है। इस फिल्म में अर्जुन सरजा, सुनील शेट्टी, प्रभुदेवा, प्रभु, मंजू वारियर, कीर्ति सुरेश और कल्याणी प्रियदर्शन भी अहम किरदारों में हैं।

Related Articles

Back to top button