LIVE TVMain Slideदेशव्यापार

शेयर बाजार में आज फिर भारी गिरावट

शेयर बाजार में आज फिर भारी गिरावट है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 581 पॉइंट्स (1%)​​​​टूटकर 57,276 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 167 अंक (0.97%) गिरकर 17,110 पर बंद हुआ। पर है। सभी IT कंपनियों के शेयर्स में आज गिरावट रही।

आज मार्केट कैप 260.32 लाख करोड़ रुपए रहा, जो कि मंगलवार को 262.77 लाख करोड़ रुपए था। सेंसेक्स 541 अंक नीचे 57,317 पर खुला था। यही इसका ऊपरी स्तर था,

जबकि नीचे में इसने 56,439 का स्तर बनाया। इसके 30 शेयर्स में से केवल 3 स्टॉक बढ़त में हैं। इसमे एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक और NTPC हैं। जबकि 27 गिरावट में हैं।

आज बाजार के लिए दो पॉजिटिव संकेत थे। फिर भी गिरावट के दायरे में है। दरअसल यूक्रेन और रूस के बीच समझौते की उम्मीद और दूसरा अमेरिका के सेंट्रल बैंक ने फिलहाल ब्याज दरों को बढ़ाने का फैसला फरवरी तक टाल दिया है। अब मार्च में होने वाली बैठक में इसे बढ़ाया जा सकता है। बावजूद इसके शेयर बाजार पर आज भारी दबाव है।

हालांकि इसके साथ ही अमेरिकी सेंट्रल बैंक के गवर्नर ने यह कह दिया कि इस साल में 4-5 बार ब्याज दरें बढ़ सकती हैं। यहीं से निवेशकों की चिंता शुरू हो गई है। दूसरी ओर विदेशी निवेशक पिछले 10 दिनों में 20 हजार करोड़ रुपए भारतीय बाजार से निकाल चुके हैं।

गिरने वाले प्रमुख शेयर में टाइटन 3% टूटा है जबकि HDFC बैंक, टेक महिंद्रा, डॉ. रेड्‌डी, HCL टेक, विप्रो और इंफोसिस के शेयर 2-2% से ज्यादा गिरे हैं। बजाज फिनसर्व, HDFC, टाटा स्टील, TCS, नेस्ले और बजाज फाइनेंस भी 2-2% टूटे हैं। टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सनफार्मा, ICICI बैंक और एशियन पेंट्स में 1-1% से ज्यादा की गिरावट है।

सेंसेक्स के 302 शेयर लोअर और 131 अपर सर्किट में हैं। इसका मतलब यह है कि एक दिन में इनमें एक तय सीमा से ज्यादा की न तो गिरावट हो सकती है और न ही बढ़त हो सकती है।1,685 स्टॉक नीचे और1,067 स्टॉक ऊपर कारोबार कर रहे हैं।

उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 200 अंकों की गिरावट के साथ 17,077 पर कारोबार कर रहा है। इसके नेक्स्ट 50, बैंकिंग, फाइनेंशियल और मिड कैप इंडेक्स में करीबन 2-2% की गिरावट है। यह 17,062 पर खुला था और 16,927 का निचला जबकि 17,073 का ऊपरी स्तर बनाया। इसके 50 शेयर में से 3 बढ़त में और 47 गिरावट में हैं।

निफ्टी के बढ़ने वाले स्टॉक में ONGC, मारुति और एक्सिस बैंक हैं। गिरने वाले शेयर्स में टाइटन, विप्रो, डॉ. रेड्‌डी, आशयर मोटर्स और HCL टेक प्रमुख हैं। इससे पहले शेयर बाजार में 5 दिनों से चली आ रही गिरावट पर मंगलवार को ब्रेक लग गया।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 366 पॉइंट्स (0.64%) बढ़कर 57,858 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 128 अंक (0.75%) बढ़कर 17,277 पर बंद हुआ था।

Related Articles

Back to top button