LIVE TVMain Slideदेशमनोरंजनमहाराष्ट्र

अथिया और अहान की शादी की खबरों को सुनील शेट्टी ने किया खारिज

दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी और अभिनेत्री अथिया शेट्टी अपने अफेयर को लेकर लाइम लाइट में हैं। वह भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल को डेट कर रही हैं। हाल में ऐसी खबरें आई थीं कि इस साल सुनील के दोनों बच्चे अथिया और अहान शेट्टी शादी करने वाले हैं। अब अभिनेता सुनील ने ऐसी खबरों को महज अफवाह बताया है। सुनील ने ऐसी खबरें परोसने को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाली है।
रिपोर्ट में बताया गया था कि अथिया और अहान इस साल शादी करेंगे। सुनील ने इसी रिपोर्ट का लिंक शेयर करते हुए एक ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, इस लेख को देखा। इस बात को लेकर सुनिश्चित नहीं हूं कि दुखी होना है या खुश। किसी भी फैक्ट को वेरिफाई करने से पहले स्कूप करने की जरूरत को नहीं समझ सकते। इस तरह की गैरजिम्मेदाराना रिपोर्टिंग पत्रकारिता की विश्वसनीयता को ठेस पहुंचाती है।
रिपोर्ट में दावा किया गया था कि शेट्टी परिवार में डबल सेलिब्रेशन होगा। एक सूत्र ने बताया था, अथिया-राहुल की शादी निश्चित रूप से 2022 में हो रही है। अहान भी तान्या श्रॉफ के साथ एक सीरियस रिलेशनशिप में हैं। बहुत जल्द उनका शादी करने का भी इरादा है। शायद 2022 में ही उनकी भी शादी हो जाएगी। कहा गया था कि अथिया और अहान दोनों की शादी की रजामंदी पर बात बन गई है।
दिसंबर में अथिया बॉयफ्रेंड राहुल का हाथ थामे अपने भाई अहान की फिल्म तड़प की स्क्रीनिंग में पहुंची थीं। यह पहला मौका था, जब राहुल और अथिया ने अपना रिश्ता सार्वजनिक किया। अथिया ने जब राहुल का हाथ थामे प्रीमियर में एंट्री की तो सबकी निगाहें उन्हीं पर चली गईं। स्क्रीनिंग में कई जोडिय़ां शरीक हुई थीं, लेकिन अथिया और राहुल ने सबका ध्यान खींचा। अथिया के परिवार के साथ भी राहुल ने मीडिया को खूब पोज दिए।
अहान-तान्या के रिश्ते की तो दोनों की दोस्ती बचपन से है, जो अब प्यार में तब्दील हो चुकी है। तान्या, अहान की स्कूल फ्रेंड थीं । तान्या ना सिर्फ अहान, बल्कि उनके परिवार के भी बेहद करीब हैं। शुरुआत ही उनका अहान के घर आना-जाना लगा रहा है। 2015 में अहान ने तान्या को प्रपोज किया था और रणबीर कपूर के कजिन अरमान जैन की शादी में पहली बार वे कपल के तौर पर साथ नजर आए थे।
तान्या भले ही बॉलीवुड से ताल्लुक नहीं रखती हैं, लेकिन उन्होंने 2015 में मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा था। तान्या कई बड़े फैशन ब्रॉन्ड के साथ काम कर चुकी हैं। वह फैशन इंफ्लुएंसर और डिजाइनर हैं। तान्या अपने स्टाइल स्टेटमेंट्स के लिए मशहूर हैं।

Related Articles

Back to top button