उत्तर प्रदेशजीवनशैलीदिल्ली एनसीआरदेशप्रदेशबड़ी खबरमनोरंजनस्वास्थ्य

रोजाना वर्कआउट से पहले करें ये स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज

अगर आप स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज किए बिना ही अपना वर्कआउट सेशन शुरू कर देते हैं तो आपकी इस गलती के कारण मांसपेशियों पर अधिक दबाव पडऩे लगता है, जिससे चोट लगने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए किसी भी तरह की एक्सरसाइज को करने से पहले स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करना फायदेमंद हो सकता है। इससे न सिर्फ मांसपेशियां खुलती हैं, बल्कि शरीर भी काफी लचीला हो जाता है। आइए आज हम आपको कुछ आसान स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करने का तरीका बताते हैं।
हाई नी एक्सरसाइज
सबसे पहले जमीन पर अपने पैरों को थोड़ा खोलकर खड़े हो जाएं, फिर अपने एक घुटने को अपनी छाती तक उठाएं, फिर जल्दी से अपने पहले पैर को छोड़ते हुए अपने दूसरे पैर को छाती के पास तक लाएं। पैर से पैर पर स्विच करते समय अपने कोर को जोडऩे का प्रयास करें। शुरुआत में यह एक्सरसाइज एक मिनट तक करें, फिर धीरे-धीरे समय बढ़ाएं और प्रत्येक सेट के बीच 30 सेकंड का आराम जरूर करें।
डबल नी टू चेस्ट एक्सरसाइज
इसके लिए सबसे पहले जमीन पर पीठ के बल लेटकर अपने दोनों घुटनों को मोड़ते हुए पेट या छाती के ऊपर लाएं। अब अपने हाथों से घुटनों को पकड़ें और 10 सेकेंड तक पकड़े रहें, फिर पहले वाली अवस्था में लौट जाएं। आप चाहें तो अपने हाथों से पैरों को सहारा देते हुए इस स्थिति में 15 से 30 सेकेंड के लिए रह सकते हैं। अंत में धीरे-धीरे अपने पैरों को नीचे कर लें।
लंज एक्सरसाइज
सबसे पहले जमीन पर सीधे खड़े होकर अपने दाएं पैर को आगे बढ़ाएं और उसको घुटनों से मोड़ते हुए 90 डिग्री का कोण बनाएं। अब बायां पैर पीछे के ओर सीधा करें और दोनों पैरों के बीच में कम से कम दो-तीन फीट की दूरी कायम करें। कुछ सेकेंड इसी स्थिति में रहने के बाद खुद को ऊपर की ओर उछालें। इससे आप प्रारंभिक स्थिति में आ जाएंगे। इसे रेप्स कहते हैं। इसी तरह दोनों पैर से 12-15 रेप्स करें।
जंपिंग जैक एक्सरसाइज
इसके लिए सबसे पहले जमीन पर सावधान मुद्रा में खड़े हो जाएं, फिर पैरों को अपने कूल्हों की चौड़ाई के बराबर खोलें। इसके बाद कूदें और इस दौरान अपने हाथों को अपने सिर के ऊपर ले जाते हुए मिलाएं, फिर से कूंदें और अपनी बाजुओं को नीचे लाने के साथ ही पैरों को एक साथ चिपकाएं। कुछ सेकेंड के बाद आप अपनी प्रारंभिक स्थिति में आ जाएं और इस क्रिया को बार-बार दोहराएं।

Related Articles

Back to top button