Main Slideउत्तर प्रदेशट्रेंडिगप्रदेशबड़ी खबरविदेश

यूक्रेन से सकुशल वापस लौटा छात्र प्रधानमंत्री को दिया धन्यवाद

रायबरेली । विकासखंड के ग्राम बहादुर नगर का एक छात्र जो यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई करने गया था सकुशल वापस अपने घर लौटा । जानकारी के अनुसार बहादुर नगर निवासी अभिषेक कुमार पुत्र राम हर्ष यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए गया हुआ था। अचानक रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हो गया, और भारतीय छात्र वहां फंस गए। भारत सरकार द्वारा अपने छात्रों को निकालने के लिए प्रयास शुरू कर दिया गया। 26 फरवरी को भारतीय दूतावास ने  बस से  रोमानिया पहुंचा दिया रोमानिया से 15 सौ छात्रों को लेकर हिंदुस्तान का जहाज भारत की भूमि पर उतरा और हवाई जहाज से लेकर गांव तक पहुंचाने का सारा खर्च भारत सरकार द्वारा वहन किया गया। यूक्रेन से लौटे छात्र अभिषेक कुमार ने बताया कि  खारकीव शहर में भारत के  फंसे छात्रों को निकालने के लिए रूसी सेना द्वारा 5 घंटे युद्ध रोका गया था। इसी बीच उसे बाहर निकाला गया। अभिषेक  कुमार ने कहा कि भारत सरकार अपने छात्रों को निकालने के लिए पूरी तरह  प्रयासरत है। यूक्रेन से लौटकर आए अपने बच्चे को देखकर मां सुबोधिनी फफक कर रो पड़ी। क्योंकि यही उनका इकलौता बेटा है। अभिषेक कुमार के पिता की कोरोना  में मौत हो गई थी। अभिषेक ने कहा कि वही नहीं रायबरेली जनपद के सलोन तथा रायबरेली के भी कई छात्र सकुशल यूक्रेन से वापस आ गए हैं। उसने  मौजूदा सरकार तथा देश के प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया।आए हुए छात्र से मिलने तथा उसकी कुशलता को पूछने के लिए महाराजगंज से तहसीलदार उप जिलाधिकारी सहित अन्य कई कर्मचारी बहादुर नगर पहुंचे।

Related Articles

Back to top button