Main Slideखबर 50ट्रेंडिगदेशप्रदेशबड़ी खबरमध्य प्रदेश

मोदी ने दी शिवराज को जन्मदिन की बधाई

भोपाल ।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की कामना की है। मोदी ने ट्वीट के जरिए कहा कि मध्यप्रदेश के ऊर्जावान मुख्यमंत्री चौहान को वे जन्मदिन पर शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं। उन्होंने कहा कि चौहान ने विकासोन्मुख नेतृत्व, प्रशासनिक योग्यता और विनम्रता के जरिए अनगिनत जनमानस के बीच एक खास स्थान बनाया है। वे उनके स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की प्रार्थना करते हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी ट्वीट के जरिए चौहान को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास के नए सोपान तय करेगा। अनेक केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के अलावा राज्य के भाजपा नेताओं और मंत्रियों ने चौहान को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। अन्य राजनैतिक दलों के नेताओं ने भी चौहान के जन्मदिन पर बधाई दी हैं।

Related Articles

Back to top button