उत्तर प्रदेश

लखनऊ: बच्ची की हत्या कर झाड़ियों में फेंका शव, दुष्कर्म की आशंका

 राजधानी में बच्चियों और महिलाओं के साथ अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार को बंधा रोड पर झाड़ियों में एक आठ साल की बच्ची का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।  

बताया जा रहा है कि ठाकुरगंज की रहने वाली मासूम शनिवार रात आठ बजे से लापता थी। हांलाकि घटना में दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका लगाई जा रही है। मौके पर फोरेंसिक टीम सबूत जुटाने में लगी है। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की पुष्टि हो सकेगी। मामले की जांच की जा रही है। 

 

घटनास्थल बयां कर रहा दुष्कर्म की कहानी 

दरअसल, मृतका मूल रुप से सीतापुर की रहने वाली थी। ठाकुरगंज केएक इलाके में खाली पड़े प्लाट में माता-पिता व मामा और नाना के साथ रहती थी। बताया गया कि बच्ची शनिवार रात आठ बजे से घर से अचानक लापता हो गई। अगले दिन सुबह उसका शव बंधा रोड पर झाड़ियों में मिला।

फोरेंसिक टीम को छानबीन में जांच में घटनास्स्थल से बच्ची के चप्पल के साथ पान की पीक और पान की पुडिय़ा भी पड़ी मिली है। आशंका लगाई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद खौफनाक घटना को अंजाम दिया गया है। 

Related Articles

Back to top button