LIVE TVMain Slideउत्तर प्रदेशखबर 50देशप्रदेशबड़ी खबर

पोषाहार वितरण हेतु रू0 75340 लाख की धनराशि अवमुक्त

वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 06 माह से 06 वर्ष के बच्चे, गर्भवती महिलाओं व धात्री माताओं को प्रदान किये जाने हेतु पुष्टाहार कार्यक्रम के अन्तर्गत समन्वित बाल विकास परियोजनाओं पर राज्य सरकार द्वारा दिया जाने वाले पोषाहार के लिए कुल प्रावधानित धनराशि रू0 335057.00 लाख (केन्द्रांश रू0 167528.50 लाख व राज्यांश रू0 167528.50 लाख) के सापेक्ष अनुपूरक पुष्टाहार हेतु प्रथम त्रैमास के लिए सम्भावित व्यय के दृष्टिगत केन्द्रांश की प्रत्याशा में धनराशि रू0 75340.00 लाख शासन द्वारा अवमुक्त की गई है।  शासन द्वारा निर्देश दिये गये है कि अवमुक्त धनराशि का आहरण एवं व्यय आवश्यकतानुसार एवं नियमानुसार किया जायेगा। स्वीकृत केन्द्रांश की धनराशि का समायोजन भारत सरकार से प्राप्त होने वाली केन्द्रीय सहायता की धनराशि से किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button