खेल

शेफाली और मेघना आउट, मंधाना का अर्धशतक, पाकिस्तान के खिलाफ जीत के करीब टीम इंडिया

महिला क्रिकेट में भारत का मुकाबला पाकिस्तान से है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। 18 ओवर में वह 99 रनों पर ऑलआउट हो गई। टीम इंडिया को जीत के लिए 100 रनों का लक्ष्य मिला है। भारत को ग्रुप में पहली जीत की तलाश है। उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले मुकाबले में हार मिली थी। दूसरी ओर, पाकिस्तान को भी पहले जीत की तलाश है। उसे पिछले मैच में बरबाडोस ने हरा दिया था।

स्मृति मंधाना ने आठवें ओवर की तीसरी गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने तुबा हसन की गेंद पर आगे बढ़कर शानदार छक्का लगाया। भारत ने आठ ओवर में एक विकेट पर 76 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 60 गेंद पर 24 रन बनाने हैं।
भारत को पहला झटका छठे ओवर में लगा। शेफाली वर्मा नौ गेंद पर 16 रन बनाकर आउट हो गईं। तुबा हसन की गेंद पर मुनीबा अली ने उनका कैच लिया। शेफाली ने पहले विकेट के लिए स्मृति मंधाना के साथ 61 रनों की साझेदारी की। उनके आउट होने के बाद एस मेघना बल्लेबाजी के लिए आई हैं।
पाकिस्तान के 99 रन के जवाब में भारत की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। सिमृति मंधाना और शेफाली वर्मा क्रीज पर हैं। पहले ओवर में भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए दो रन बनाए हैं।
पाकिस्तान की टीम 99 रनों पर ऑलआउट हो गई। भारत को जीत के लिए 18 ओवर में 100 रन बनाने होंगे। बारिश के कारण मैच को 18-18 ओवरों का कर दिया गया है। पाकिस्तान के लिए मुनीबा अली ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए। आलिया रियाज ने 18 और कप्तान बिस्माह मारूफ ने 17 रनों का योगदान दिया। भारत के लिए स्नेह राणा और राधा यादव ने दो-दो विकेट लिए। रेणुका सिंह, मेघना सिंह और शेफाली वर्मा को एक-एक सफलता मिली।
पाकिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। ओमैमा सोहैल को राधा यादव और शेफाली वर्मा ने मिलकर रनआउट कर दिया। ओमैमा ने 13 गेंद पर 10 रन बनाए। उनके बाद आलिया रियाज भी रन हो गईं। आलिया को मेघना सिंह ने सीधे थ्रो पर रनआउट कर दिया। आलिया ने 22 गेंद पर 18 रन बनाए। आलिया के बाद अगली ही गेंद पर कायनात इम्तियाज पवेलियन लौट गईं। शेफाली वर्मा ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच लिया। कायनात खाता नहीं खोल सकीं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार विकेट लेने वाली रेणुका सिंह ठाकुर को पाकिस्तान के खिलाफ पहली सफलता मिली है। उन्होंने 12वें ओवर में आयशा नसीम को आउट किया। जेमिमा रोड्रिग्ज ने शानदार कैच लिया। आयशा के आउट होने के बाद आलिया रिजाय क्रीज पर आई हैं। दूसरे छोर पर ओमैमा सोहैल टिकी हैं।
पाकिस्तान को दूसरा झटका स्नेह राणा ने नौवें ओवर में दिया। उन्होंने कप्तान बिस्माह मारूफ को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। मारूफ ने 19 गेंद पर 17 रन बनाए। उन्होंने मुनीबा अली के साथ दूसरे विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी की। इसके बाद स्नेह राणा ने उसी ओवर में पाकिस्तान को तीसरा झटका दिया। उन्होंने मुनीबा का कैच अपनी ही गेंद पर लिया। मुनीबा ने 30 गेंद पर 32 रन बनाए।

Related Articles

Back to top button