स्वास्थ्य

प्रदेश में कल एक दिन में कुल 61,900 सैम्पल की जांच की गयी

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 61,900 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 583 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 11,97,42,468 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 498 लोग तथा अब तक कुल 20,76,670 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 3,286 एक्टिव मामले है।
श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 01 अगस्त, 2022 को एक दिन में 4,33,287 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,36,14,819 तथा दूसरी डोज 14,58,13,287 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,41,08,716 तथा दूसरी डोज 1,29,09,010 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 85,07,506 तथा दूसरी डोज 71,79,763 दी गयी। कल तक 74,96,005 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 34,96,29,106 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

Related Articles

Back to top button