LIVE TVMain Slideउत्तर प्रदेशखबर 50देशप्रदेशबड़ी खबर

कल 11 अगस्त को आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के दौरान सभी 75 जनपदों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन

आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव पूरे प्रदेश में मनाये जाने एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम हेतु प्रदेश में कराये जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा संस्कृति विभाग उ0प्र0 द्वारा तैयार की गई है। इसके तहत 11 अगस्त से 15 अगस्त, 2022 तक विभिन्न जनपदों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। इसके दौरान लोक कलाकारों द्वारा सभी 75 जनपदों में कत्थक, नृत्य नाटिका, आल्हा, देशभक्ति गीत एवं अन्य लोक विधाओं के माध्यम से स्वतंत्रता आन्दोलन में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों के योगदान के बारे में आम जनमानस को जानकारी दी जायेगी। इसके अलावा राष्ट्रीय प्रतीक झण्डे के ‘आन-बान-शान एवं गौरव’ के बारे में भी आम जनता को बताया जायेगा।
प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने बताया कि कल 11 अगस्त को जनपद अलीगढ़ के डी0एस0 डिग्री कालेज के प्रेक्षागृह में सुश्री पूनम सारस्वत अलीगढ़ द्वारा कत्थक, नृत्य नाटिका का प्रस्तुतिकरण किया जायेगा। इसी प्रकार जनपद हाथरस में सुधीर कुमार चौहान द्वारा देशभक्ति लोक गायन, एटा में श्री अजय शर्मा लोक गायन, कासगंज, श्री किशन गौड़ लोक गायन एवं नृत्य, आगरा के सूरसदन/आगरा विश्वविद्यालय भारतेन्दु नाट्य अकादमी लखनऊ द्वारा नाटक तिंरगा का मंचन किया जायेगा।
इसी प्रकार फिरोजाबाद में अनुज मिश्रा नृत्य नाटिका, मैनपुरी में बंदना ब्रज के लोक गायन एवं नृत्य, मथुरा सीमा मोरवाल लोक गीत एवं नृत्य, आजमगढ़ अरूण सिंह आनाड़ी लोक गायन व दीपक सिंह देशभक्ति बिरहा, बलिया अजय मिश्रा लोक गायन, मऊ बृजेश त्रिपाठी लोक गायन, लखनऊ संत गाडगे प्रेक्षा गृह, उ0प्र0 संगीत नाटक अकादमी में मोहन राठौर मुम्मबई/लखनऊ द्वारा लोक प्रिय गायन तथा लखीमपुरखीरी रंजुल गौतम व हरदोई में संध्या सिंह गायन व नृत्य कायक्रम प्रस्तुत किया जायेगा।
इसी प्रकार रायबरेली दीपक त्रिपाठी लोक गायन, उन्नाव कत्थक संस्थान लखनऊ द्वारा ओजकेश्वर गायन, सीतापुर उपेन्द्र सिंह आल्हा, कानपुर नगर नृत्य नाटिका व कानपुर देहात गुलाब सिंह नृत्य, औरैया रागिनी श्रिवास्व नृत्य, फर्रूखाबाद मुन्नालाल राठौर आल्हा, इटावा प्रखर गौड़ लोक गायन, कन्नौज नउसा खान लोक गायन, गोरखपुर गोपाल राय बलिया, लोक गायन, देवरिया मनोज मधुर लोक गायन तथा महाराजगंज अमित अंजन लोक गायन प्रस्तुत करेंगे।
इसके अलावा कुशीनगर डॉ0 शरदमणि त्रिपाठी गायन, चित्रकूट कार्तिक मिश्रा बैण्ड वादन, बांदा गोपाल भाई लोक गायन, महोबा धर्मसिंह आल्हा, हमीरपुर शशि द्विवेदी गायन व नृत्य, झांसी अमित अहिरवार लोक गायन, ललितपुर जितेन्द्र कुमार बुन्देली लोक गायन, जालौन रामाधीन आर्या लोक गायन, गोण्डा श्री दिवाकर द्विवेदी लोक गायन, बलरामपुर शिवपूजन शुक्ला देशभक्ति गायन, बहराइच प्रकृति यादव लोक गायन एवं नृत्य, श्रावस्ती संगीता श्रीवास्तव गायन, आयोध्या राकेश उपाध्याय लोक गायन, अम्बेडकर नगर छविलाल पाल बिरहा, बाराबंकी पूनम श्रीवास्तव लोक गायन का कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा।
इसी प्रकार अमेठी अशोक त्रिपाठी, सुल्तानपुर दीनबन्धु सिंह, बस्ती वंदना मिश्रा, संतकबीर नगर साध्वी सेवादास, सिद्धार्थनगर पवन पाण्डेय, बरेली प्रदीप सक्सेना, शाहजहांपुर योगेश पाण्डेय, पीलीभीत बंटी सिंह राणा, बदायूं जुगल किशोर, मिर्जापुर शिवलाल गुप्ता, संत रविदास नगर रमेश प्रसाद भौंरा, सोनभद्र हीरालाल, मुरादाबाद पंकज दर्पण, रामपुर अकरम अंजाना, सम्भल गुलशन वार्ष्णेय, बिजनौर कृष्णकांत, अमरोहा धारीवाल लावेड़ी, मेरठ साधना दीक्षित, बागपत सुरेश श्रीवास्तव तथा बुलन्दशहर विजय कुमार लोक गीत प्रस्तुत करेंगे।
इसके अलावा गौतमबुद्ध नगर गीतांजलि शर्मा, गाजियाबाद टीकमनागर, हापुड़ संकल्प श्रीवास्तव, प्रयागराज प्रियंका सिंह चौहान, फतेहपुर विजय चन्द्रा, कौशाम्बी आशुतोष श्रीवास्तव, प्रतापगढ़ गगन सोनकर, वाराणसी सोनी सेठ, चन्दौली दीपक सिंह, जौनपुर विवेक सिंह, गाजीपुर राकेश सिंह, सहारनपुर रंजना नेबा, मुजफ्फरनगर वैदेही शर्मा तथा शामली रेखा शर्मा, मथुरा द्वारा ब्रज के लोक गायन एवं नृत्य प्रस्तुत किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button