Main Slideउत्तर प्रदेशखबर 50देशप्रदेशबड़ी खबर

तीन बच्चों की मां को अपने बेटे की उम्र के लड़के के साथ हुआ प्यार, थाने में कराई गई शादी

राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाने में रविवार को घंटों चली पंचायत के बाद परिजनों के मानने पर प्रेमी युगल शादी के बंधन में बंध गए। विधवा का अपने बेटे की उम्र के युवक से छह साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाने में रविवार को घंटों चली पंचायत के बाद परिजनों के मानने पर प्रेमी युगल शादी के बंधन में बंध गए। विधवा का अपने बेटे की उम्र के युवक से छह साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एसओ रहीमाबाद कुलदीप सिंह के मुताबिक, सुरगौला में मुन्नी देवी (45) दो बेटों व एक बेटी के साथ रहती हैं। करीब 15 साल पहले पति सीताराम की हादसे में मौत हो चुकी है। मुन्नी ने बताया कि छह साल पहले गांव के मनोज कुमार उर्फ भोला (24) से प्रेम हो गया। युवक के परिजनों को इसकी जानकारी नहीं हुई।  कुछ दिन पहले मनोज की शादी पास के एक गांव में तय हुई। इसकी जानकारी होते ही मुन्नी ने पहले मनोज से बातचीत की, लेकिन बात नहीं बनी। फिर उसके परिजनों को प्रेम संबंध के बारे में बताया। मामला बिगड़ गया और बात थाने पहुंच गई। जहां पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया। गांव व आसपास के कई अन्य लोग भी पहुंचे। सभी के सामने तय हुआ कि दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे। अब शादी से इनकार नहीं कर सकते हैं। इसके बाद दोनों परिवार की रजामंदी कराई। फिर प्रेमी जोड़े की थाना परिसर में स्थित शिव मंदिर में शादी कराई गई। 

Related Articles

Back to top button