LIVE TVMain Slideउत्तर प्रदेशखबर 50देशबड़ी खबरविधानसभा चुनाव

अंडर-19 वर्ल्ड कप: भारत ने अफगानिस्तान को हराकर 10वीं बार फाइनल में मारी शानदार एंट्री

नईदिल्ली,05 फरवरी। एरोन जॉर्ज के शतक और कप्तान आयुष म्हात्रे व वैभव सूर्यवंशी के अर्धशतक की बदौलत भारतीय अंडर 19 टीम ने 311 रनों के लक्ष्य को 42वें अवर में ही आसानी के साथ हासिल कर लिया. इस जीत के साथ भारत 10वीं बार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच कर इतिहास रच दिया. भारतीय युवा टीम अब तक 5 बार ट्रॉफी उठा चुकी है.
एरोन जॉर्ज ने 104 गेंदों में 115 रनों की पारी खेली, जिसमें 15 चौके और 2 छक्के शामिल थे. इसके अलावा म्हात्रे ने 59 गेंद में 62 रन और वैभव ने 33 गेंद तेज 68 रनों की पारी खेली, जिसमें 9 चौका और 4 छक्का शामिल था. अब फाइनल में भारत का मुकाबला इंग्लैंड की टीम से होगा, जो पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 27 रनों से मात देकर फाइनल मे पहुंच है. फाइनल मुकाबल 6 फरवरी (शुक्रवार) को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में ही खेला जाएगा.
इससे पहले अफगानिस्तान के कप्तान महबूब खान ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरे सेमीफाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, और पूरे 50 में 4 विकेट खोकर 310 रन बनाने में सफल रहे.
हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मैच में अफगानिस्तान के दो बल्लेबाजों ने शतकीय पारी खेली. जिसमें फैजल शिनोजादा ने 93 गेंद में 110 रन और उजैरुल्लाह नियाजई 86 गेंद में 101 रन बनाए. दोनों खिलाड़ियों के बीच तीसरे विकेट के लिए 148 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई. जिसकी वजह से अफगानिस्तान की युवा टीम 310 रन बनाने में सफल हो पाई.
इसके अलावा उस्मान सादात (39) खालिद अहमदजई (31) अजीजुल्लाह मियाखिल (12) और अब्दुल अजीज (7) रन बनाकर नाबाद रहे. भारत की तरफ से दीपेश देवेंद्रन और कनिष्क चौहान सफल गेंदबाज रहे, दोनों ने 2-2 विकेट लिए.
आयुष म्हात्रे की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है, उसने अपने सभी मैच जीते हैं. ब्लू टीम ने अपने अभियान की शुरुआत यूएसए के खिलाफ छह विकेट की जीत के साथ की और फिर बांग्लादेश के खिलाफ 18 रन से रोमांचक जीत दर्ज की. भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सात विकेट की जीत के साथ ग्रुप बी में टॉप पर जगह बनाई. उसके बाद सुपर सिक्स स्टेज में भी जीत का सिलसिला जारी रहा, क्योंकि भारत ने मेजबान जिम्बाब्वे और कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की.
दूसरी ओर, अफगानिस्तान ने अपने अभियान की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 28 रन की जीत के साथ की और फिर वेस्टइंडीज और तंजानिया को हराकर ग्रुप डी में टॉप पर रहा. महबूब खान की अगुवाई वाली टीम ने सुपर सिक्स स्टेज की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ चार विकेट की हार के साथ की, लेकिन आयरलैंड के खिलाफ 191 रन की बड़ी जीत के साथ शानदार वापसी की, जिसकी वजह से वो सेमीफाइनल के लिए भी क्वालीफाई कर गए.
भारतीय अंडर 19 टीम की प्लेइंग इलेवन: एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (डब्ल्यू), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन.
अफगानिस्तान अंडर 19 टीम की प्लेइंग इलेवन: उस्मान सादात, खालिद अहमदजई, फैसल शिनोजादा, उजैरुल्लाह नियाजई, महबूब खान (विकेटकीपर/कप्तान), अजीजुल्लाह मियाखिल, अब्दुल अजीज, खातिर स्टानिकजई, रूहुल्लाह अरब, नूरिस्तानी उमरजई, वहीदुल्लाह जादरान.

Related Articles

Back to top button