LIVE TVउत्तर प्रदेशबड़ी खबर

पुलिस अधीक्षक द्वारा शहर क्षेत्र में भ्रमण कर बकरीद त्यौहार की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था का लिया गया जायजा 

गोण्डा। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक एवं पर्याप्त पुलिस बल के साथ दिनाँक 28.5.2026 को ईद-उल-अजहा (बकरीद) त्यौहार के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु शहर क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों पर लगातार भ्रमणशील रहकर/पैदल गश्त कर नमाज़ को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल सम्पन्न कराया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा शहर क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों/ईदगाहों एवं अन्य स्थानों पर पैदल गश्त/भ्रमण कर धर्मगुरुओं, नमाजियों, आमजन एवं राहगीरों से वार्ता कर सुरक्षा का एहसास कराया गया तथा आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई।ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि वे सतर्क दृष्टि रखते हुए ईद-उल-अजहा (बकरीद) त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराएं। यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुदृढ़ बनाए रखने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। पुलिस अधीक्षक द्वारा धर्मगुरुओं/मौलवियों से वार्ता कर बताया गया कि त्यौहार के दृष्टिगत भारी संख्या में पुलिस एवं पीएसी बल की तैनाती की गई है। संवेदनशील स्थानों पर लगातार क्यूआरटी भ्रमणशील है। स्थानीय अभिसूचना इकाई द्वारा निरंतर निगरानी की जा रही है। सादे वस्त्रों में पुलिसकर्मियों एवं महिला पुलिस की संयुक्त टीमों को भी लगाया गया है। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी नागरिकों से अनुरोध किया गया कि किसी भी प्रकार का आपसी सौहार्द बिगाड़ने वाला वीडियो अथवा भ्रामक सामग्री पोस्ट/शेयर करने से बचें। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेंटर द्वारा ट्विटर, फेसबुक, व्हाट्सएप ग्रुप आदि सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों की लगातार निगरानी की जा रही है। किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट/वीडियो शेयर करने वालों के विरुद्ध गोण्डा पुलिस द्वारा कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्थित मस्जिदों एवं ईदगाहों पर पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाकर ईद-उल-अजहा की नमाज़ को सकुशल सम्पन्न कराया गया।

उक्त अवसर पर , प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर सहित पर्याप्त संख्या में पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button