LIVE TVदेशबड़ी खबर

उम्रकैद काट रहे कैदी के लीवर ट्रांसप्लांट पर 14 लाख खर्च करेगा जेल प्रशासन

बस्ती: मानवीय संवेदनाओं को सर्वोपरि रखते हुए प्रदेश शासन ने जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे एक कैदी के जीवन को बचाने के लिए एक बड़ा और सराहनीय निर्णय लिया है। हत्या के मामले में सजा काट रहे कैदी राजेश चौहान को लीवर की गंभीर बीमारी के उपचार के लिए लीवर ट्रांसप्लांट की आवश्यकता है, जिसके लिए शासन ने 14 लाख रुपये की धनराशि मंजूर की है। जेल में रहने के दौरान ही उसकी तबीयत बिगड़ी और उसे लीवर संबंधी गंभीर समस्या का पता चला। सबसे पहले जिला अस्पताल, फिर कैली मेडिकल ले जाया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कालेज, लखनऊ के राममनोहर लोहिया मेडिकल कालेज, केजीएमयू के बाद अब एसजीपीजीआई में उपचार कराया जा रहा है।
उम्रकैद की सजा काट रहे 41 वर्षीय कैदी राजेश चौहान पुत्र ह्रदयराम निवासी महुघाट, थाना हर्रैया की जान बचाने के लिए जेल प्रशासन ने न केवल 14 लाख रुपये की भारी-भरकम राशि खर्च करने का निर्णय लिया है, बल्कि उसके उपचार के लिए विशेषज्ञों की निगरानी में विशेष प्रबंध भी किए हैं।

Related Articles

Back to top button