LIVE TVउत्तर प्रदेशबड़ी खबर

दि आयुष्मान फाउंडेशन ने जरूरतमंद दो बेटियों की शादी में किया सहयोग

दि आयुष्मान फाउंडेशन ने जरूरतमंद दो बेटियों की शादी में किया सहयोग
-आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को ग्यारह-ग्यारह प्रकार के गृहस्थी एवं शादी के सामान किया भेंट
सोहावल-अयोध्या। सामाजिक सरोकारों के लिए निरंतर कार्यरत दि आयुष्मान फाउंडेशन ने एक बार फिर मानवता और सेवा का परिचय देते हुए सोहावल ब्लाक के जल्दीपुर मगलसी गांव निवासी निब्बर निषाद एवं जय बहादुर निषाद की पुत्रियों के विवाह में सहयोग प्रदान किया। संस्था की ओर से दोनों परिवारों को ग्यारह-ग्यारह प्रकार के गृहस्थी एवं शादी में उपयोगी सामान भेंट किया गया। जिससे परिवारों को बड़ी राहत मिली। सहायता प्राप्त कर दोनों परिवारों ने संस्था एवं सहयोग कर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।संस्था को गांव के सामाजिक कार्यकर्ता संतनदीन एवं जलज मौर्या द्वारा जानकारी दी गई थी कि गांव के दो आर्थिक रूप से कमजोर परिवार अपनी बेटियों के विवाह की तैयारी कर रहे हैं। परिवारों की आजीविका मजदूरी और मछली पकड़ने जैसे कार्यों पर निर्भर है। जिसके कारण विवाह की व्यवस्थाओं में उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।सूचना मिलते ही संस्था के उपाध्यक्ष राहुल गुप्ता ने तत्परता दिखाते हुए समाज सेवियों एवं दानदाताओं से सहयोग की अपील की। लोगों के सहयोग से दोनों परिवारों के लिए आवश्यक गृहस्थी एवं शादी के सामान एकत्र किया गया और उन्हें सम्मान पूर्वक सौंपा गया।सामान वितरण का कार्यक्रम प्राचीन हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी सुरेंद्र दूबे ने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता करना सबसे बड़ा पुण्य है। हनुमान जी महाराज की कृपा आप सभी पर बनी रहे और आप इसी प्रकार सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर योगदान देते रहें। कार्यक्रम में मनीष कुमार जायसवाल, सत्य प्रकाश गांधी, रिंकू चौहान, संतनदीन, जलज मौर्या, शिवम जायसवाल, सुरेंद्र कोरी, मोहित गुप्ता तथा संस्था के संस्थापक पवन पटेल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने सहयोग करने वाले दान दाताओं का आभार व्यक्त करते हुए समाज से अपील की।जिससे जरूरत मंद परिवारों की मदद के लिए आगे आते रहें।जिससे ऐसे सामाजिक एवं मानवीय कार्य निरंतर संचालित होते रहें।

Related Articles

Back to top button