LIVE TVबड़ी खबरविदेश

ट्रंप ने पेट्रोल की कीमतें कम न करने पर कंपनियों को चेतावनी दी, कहा- मुश्किल होगी

वाशिंगटन,30 जून। ईरान युद्ध समाप्त होने के बाद भी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर देश के अंदर महंगाई को लेकर दबाव बना हुआ है। समझौता होने और होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों का आवागमन शुरू होने के बाद भी अमेरिका में पेट्रोल की कीमतें कम नहीं हो रही है, जिससे लोगों का गुस्सा बढ़ रहा है। इसे देखते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने तेल कंपनियों को कड़ी चेतावनी दी है और जल्द से जल्द कीमतें घटाने को कहा है।
ट्रंप ने ट्रुथ पर लिखा, ‘पेट्रोल बेचने वालों को तुरंत कीमतें कम करनी चाहिए। कीमतें बहुत ज़्यादा हैं, जबकि तेल की कीमत अब 68 डॉलर (करीब 6,429 रुपये) प्रति बैरल है और गिर रही है। महान अमेरिकी लोगों के लिए कीमतें कम करें, कीमतें मनमाने ढंग से बढ़ाना गैर-कानूनी है।’ ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर बेचने वाले ऐसा नहीं करते तो आगे बड़ी मुश्किलें आ सकती हैं, कीमत को 2.50 डॉलर प्रति गैलन के आसपास लाने की कोशिश करें।
वैश्विक ईंधन संकट में सुधार आने के बीच अमेरिका और ईरान में एक बार फिर होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर टकराव शुरू हो गया था, जिससे अनिश्चितता बढ़ गई थी। हालांकि, मंगलवार को दोनों देशों की कतर में बैठक है। ट्रंप ने कहा, इस विषय पर कल दोहा में बैठक होगी। मुझे लगता है कि वे पहले ही रवाना हो चुके हैं। देखते हैं आगे क्या होता है। दोहा में होने वाली बैठक शायद महत्वपूर्ण होगी, शायद नहीं। पता चल जाएगा।

Related Articles

Back to top button