सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन

गोण्डा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मसूद आलम ख़ान द्वारा श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक इकौना अंतर्गत ग्राम तिलकपुर में गरीब महिलाओं एवं बच्चों के बीच केक काटकर तथा पौधारोपण कर जन्मदिवस मनाया। अपने संबोधन में मसूद आलम ख़ान ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार द्वारा प्रदेश में विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, सिंचाई तथा समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि आज श्रावस्ती सहित प्रदेश के अनेक क्षेत्रों में विकास की गति अपेक्षित नहीं है, जिससे आम जनता अनेक समस्याओं का सामना कर रही है। उन्होंने कहा कि श्रावस्ती जैसे पिछड़े जनपद को योजनाबद्ध विकास, बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं, रोजगार के अवसरों तथा मजबूत आधारभूत ढांचे की आवश्यकता है। समाजवादी पार्टी जनता के सहयोग से श्रावस्ती के पिछड़ेपन को दूर कर विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए संकल्पबद्ध है। मसूद आलम ख़ान ने कहा कि पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प भी है। उन्होंने सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की । उक्त अवसर पर अतुल पासवान जिला अध्यक्ष अनुसूचित प्रकोष्ट श्रावस्ती, जियाउर्रहमान ख़ान ,नान बच्चा मिश्रा लम्बरदार ,अनिल पासवान ,विक्रम चौहान ,आसिफ़ लारी ,अकिब पठान ,सीताराम यादव ,बोबी पासवान ,लल्लू पासवान ,ज़ैद ख़ान ,गजराज चौंहान ,रामप्रताप चोहान ,भास्कर चौहान, छोटू चौहान ,बौरे पासवान ,ननके पासवान ,उमैर पठान ,राकेश यादव ,अजय यादव ,अर्जुन मौर्या ,विपिन तिवारी ,कोड़ई चौहान ,नट्टू चौहान ,टून टून पासवान,सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे



