पूर्व सीएम अखिलेश यादव का गौरा विधानसभा में धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन

गोण्डा। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर गोंडा जनपद की गौरा विधानसभा के निर्वतमान प्रत्याशी राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी संजय विद्यार्थी के नेतृत्व में गौरा विधानसभा के सभी सेक्टर में कार्यक्रम आयोजित कर जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संजय विद्यार्थी के आवास साबरपुर में केक काटकर व अखिलेश यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान उपस्थित पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु जीवन, उत्तम स्वास्थ्य एवं यशस्वी राजनीतिक जीवन के साथ 2027 में मुख्यमंत्री बनने की कामना की। संजय विद्यार्थी ने अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्व काल की जनकल्याणकारी योजनाओं लैपटॉप वितरण, 102/108 एम्बुलेंस सेवा, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, मेट्रो आदि पर प्रकाश डाला। इस अवसर परविधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग शिवकुमार प्रजापति, जिला सचिव अशोक यादव,
अभिषेक विद्यार्थी सर्वेश गुप्ता, सिकरी चौराहा, डब्लू मिश्रा आज्ञाराम वर्मा , गट्टू सलमानी, मोहम्मद कयूम, इन्दर यादव, गुलजार अहमद, जगप्रसाद् पाण्डेय,राम सुरमन भारती, राजू चौहान, गोकुल शर्मा, राम जीत यादव, ननकू वर्मा, राम भवन यादव, राम सुभाव यादव, राज पाठक मोहित यादव, रिंकू वर्मा, हर्ष चौधरी अम्बुज तिवारी, विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग शिवकुमार प्रजापति, जिला सचिव अशोक यादव , शाहिद हुसैन, राजेश यादव, दिलीप वर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थिति रहे। मौजूद कार्यकर्ताओं द्वारा एक स्वर में अखिलेश यादव को समाजवाद का सशक्त स्तंभ बताते हुए उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को फिर से विकास के पथ पर ले जाने का संकल्प लिया गया।



