
गोण्डा। नगर कोतवाली क्षेत्र के बड़गांव पुलिस चौकी अंतर्गत स्टेशन रोड पर स्थित कंपोजिट शराब दुकान के सामने युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद नगर कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पहले दो युवक पीड़ित को घेरकर मारपीट कर रहे हैं। इसके बाद दुकान पर बैठे एक व्यक्ति ने भी लाठी-डंडों से युवक की पिटाई शुरू कर दी। युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। यह घटना लगभग पांच दिन पहले देर शाम की बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक 05 दिन पहले शाम को कंपोजिट शराब दुकान पर शराब खरीदने गया था। वहां शराब लेने आए दो अन्य लोगों से उसकी कहासुनी हो गई। मामूली कहासुनी ने गाली-गलौज और फिर मारपीट का रूप ले लिया।
नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया-यह वीडियो 05 दिन पुराना है। कंपोजिट शराब की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस पता लगा रही है दोषियों को बख्शा नही जाएगा।



